: डीएमएफ से होगी 480 अतिथि शिक्षकों और 351 भृत्यो की नियुक्ति।
Sat, Jul 5, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) राज्य शासन के दिशा निर्देशों के तहत कोरबा जिले में अतिशेष शिक्षको की पदस्थापना के बाद भी रिक्त शिक्षकों के पदो और विद्यार्थियों के दर्ज संख्या के हिसाब से कम हो रहे शिक्षकों की प्रतिपूर्ति के लिए कलेक्टर अजीत वसंत ने सार्थक कदम उठाया है। उन्होंने जिले के विद्यालयों में शिक्षकों तथा भृत्यों के रिक्त पदो की संख्या जुटाकर जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से मानदेय के आधार पर 480 अतिथि शिक्षकों और 351 भृत्यों के भर्ती का निर्णय लिया है। इन अतिथि शिक्षकों में प्राथमिक शाला के 243, माध्यमिक ष्शाला के 109 और हाई तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों में व्याख्याताओं के 128 पदो पर भर्ती की जायेगी। खास बात यह है कि विगत शिक्षण सत्र में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करने वाले शिक्षकों को इस सत्र की नियुक्ति में प्राथमिकता दी जायेगी। इसके साथ ही भृत्यों एवं अतिथि शिक्षकों को गत वर्ष दिये जाने वाले मानदेय में भी वृद्धि कर दी गई है। कलेक्टर श्री वसंत द्वारा जिले में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के साथ ही स्कूलों में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या के अनुपात में शिक्षक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस सत्र में भी डीएमएफ से अतिथि शिक्षकों के नियुक्ति का निर्णय लिया है। पूर्व में डीएमएफ के शासी परिषद के बैठक में लिये गये निर्णयों के अनुरूप वर्तमान शिक्षण सत्र में भी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का अनुमोदन किया गया है। कलेक्टर श्री वसंत ने युक्ति युक्तकरण प्रक्रिया में अतिशेष शिक्षकों के समायोजन के पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उन सभी विद्यालयों की जानकारी मंगाई थी, जहां विद्यार्थियों के दर्ज संख्या के अनुपात में शिक्षकों की आवश्यकता है। जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी प्राप्त होने के बाद कलेक्टर द्वारा विद्यालयों में आवश्यक कार्य हेतु मानदेय के आधार पर 351 भृत्यों के भर्ती की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह प्राथमिक शाला के 243, माध्यमिक ष्शाला के 109 और हाई तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों में व्याख्याताओं के 128 पदो पर मानदेय के आधार पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है।कलेक्टर श्री वसंत ने नियुक्ति प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन करने और पूर्व में कार्य कर चुके भृत्यों और शिक्षको को प्राथमिकता देते हुए भर्ती प्रक्रिया ष्शीघ्र पूर्ण् करने के निर्देश दिए हैं ताकि विद्यार्थियों को विद्यालय में शिक्षक की कमी महसूस न हो और उनका सिलेबस समय पर पूरा होने के साथ ही उन्हें जो शिक्षा मिलनी चाहिए वह मिल सकें। जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत इन शिक्षकों की नियुक्ति जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी। यह नियुक्ति अस्थाई होगी और विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय।डीएमएफ से की जा रही भर्ती में अतिथि शिक्षकों को इस सत्र में गत वर्ष की तुलना में बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा। इस सत्र में भृत्य को 8500, प्राइमरी स्कूल के अतिथि शिक्षकों को 11 हजार, मिडिल स्कूल के अतिथि शिक्षकों को 13 हजार और हाई-हायर सेकेण्डरी के अतिथि व्याख्याताओं को 15 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। विगत वर्ष भृत्य को 8000, प्राइमरी स्कूल के अतिथि शिक्षकों को 10 हजार, मिडिल स्कूल के अतिथि शिक्षकों को 12 हजार और हाई-हायर सेकेण्डरी के अतिथि व्याख्याताओं को 14 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया गया था।
: कलेक्टर एवं एसपी ने ली कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक।
Sat, Jul 5, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अधिकारियों को सजगता, सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने और ऐसे स्थानों पर लोक शांति भंग करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम,एसडीओपी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग को सघन करें और अपने अधीनस्थ अमले को पूरी तरह से सक्रिय रखें। इसके साथ ही सूचना तंत्र को मजबूत बनाकर किसी भी संभावित समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर तत्काल किया जाए।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु सभी अधिकारियों को सतर्कता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने असामाजिक तत्वों और अवांछित गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में आपसी समन्वय, सूचना आदान-प्रदान और संयुक्त रणनीति के तहत कार्य करने पर बल दिया गया, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था प्रभावी रूप से बनी रहे। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर मनोज बंजारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
: एक्सीडेंट करने वाले स्वीफ्ट कार के चालक राहुल यादव को किया गया गिरफ्तार।
Sat, Jul 5, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) दिनांक 03.07.2025 की रात्रि करीबन 10.25 बजे इंदिरा चौक से व्हीआईपी रोड में एक्सीडेंट करने वाले स्वीफ्ट कार के चालक राहुल यादव को किया गया गिरफ्तार।नशे में धुत्त आरोपी कार चालक ने इंदिरा चौक एवं बुधवारी रोड में अपनी कार से दो स्थान पर अन्य दो पहिया वाहन चालको व रहगिरो का किया था एक्सीडेंट। जिसमें पांच लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे, इलाज के दौरान 02 की हुई मृत्यु, एक हुए रिफर।आरोपी कार चालक राहुल यादव पिता स्व. संगीत कुमार यादव उम्र 22 साल पता-ढेगुरनाला वार्ड क्रमांक 18, नहर किनारे कोहड़िया का रहने वाला है।आरोपी कार चालक सीएसईबी कोरबा मे करता है काम।आरोपी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज।अपराध कमांक-392/25 धारा 110, 105 बीएनएस एवं 184 एमव्ही एक्ट।दिनांक 03.02.25 की रात्रि 10.00 बजे के लगभग मृतक मोहम्मद इसराईल उम्र 70 साल निवासी पथर्रीपारा अपनी टीवीएस एक्सल से निहारिका से अपने घर पथरीपारा जा रहा था कि उसी प्रकार विशाल बड़ा निवासी डिंगापुर पॉम माल से काम कर अपने घर डिंगापुर जा रहा था एवं छोटेलाल साहनी उम्र 45 साल सुविधा केंद्र टीपी नगर से अपने सायकल से अपने घर राजीव बिहार रामपुर जा रहा था।इंदिरा चौक के पहले विशाल डेयरी के पास तीनों अलग अलग साधन से पहुंचे थे कि स्वीफ्ट कार चालक आईटीआई से बुधवारी रोड की ओर जा रहा था जो अपने कार क्रमांक सीजी 12 बीई 2806 को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक विपरीत दिशा से चलाते हुए उक्त तीनों व्यक्तियों को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। पहले टीवीएस एक्सल के चालक मोहम्मद इसराईल को ठोकर मारा उसके बाद विशाल बड़ा को रौंद दिया फिर सायकल चालक छोटेलाल साहनी को रौंदते हुए बुधवारी रोड की ओर फरार हो गया ।बुधवारी रोड स्थित साहू समोसा दुकान के पास दो पहिया वाहन के चालक रवि कंवर एवं एक बच्चे को रौंदते हुए कार खंभे से जा टकराई।रोड एक्सिडेंट एक ही समय दो अलग-अलग स्थानो मे लापरवाही पूर्वक तेज गति से चलाते एक्सीडेंट कर लोगो को रोंदते हुए गंभीर चोट पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थाना सिविल लाईन, बाल्को, कोतवाली, सीएसईबी व मानिकपुर थाना का स्टॉफ मौके पर पहुंचे । तत्काल आहतों को डायल 112 की मदद व अन्य साधनों की मदद से जिला चिकित्सालय व एनकेएच अस्पताल में भर्ती कराया जो इलाज के दौरान दिनांक 04.07.2025 की सुबह छोटे लाल साहनी और मोहम्मद इसराईल की मृत्यु हो गई।
अन्य आहतों का इलाज जारी है। सिविल लाईन की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों की मार्गदर्शन में पीड़ितों को इलाज हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया।आरोपी राहुल यादव के विरुद्ध अपराध धारा सबूत का पाये जाने दिनांक 04.07.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रमोद डनसेना, सहा० उपनिरीक्षक दुर्गेश राठौर, प्रआर 99 आकाश शर्मा, आर. योगेश राजपूत, जितेंद्र सोनी, संदीप भगत की सराहनीय योगदान रहा।