: KORBA BREAKING: स्विफ्ट चालक ने एक के बाद एक गाड़ियों को ठोका..दो की मौत, ड्राइवर को गिरफ्तार
Thu, Jul 3, 2025
कोरबा ( न्यूज उड़ान ) आईटीआई रामपुर चौक की ओर से बुधवारी की तरफ आ रही एक स्विफ्ट गाड़ी ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी चालक ने तीन स्थान पर बाइक सवारों को टक्कर मारकर घायल किया इस बीच उसकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं कार चालक के विषय में पता नहीं चल पा रहा है। इस भयानक दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारी सदल बल मौके पर पहुंच गए हैं घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है। दुर्घटना स्थलों पर भीड़ जमा है ।लोगों में आक्रोश है
: बालकों में बारिश का कहर :
Thu, Jul 3, 2025
कोरबा ( न्यूज उड़ान ) कोरबा में गुरुवार को हुई मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। वार्ड नंबर 12 चिमनीभट्ठा में नालियों का कचरा और सीवर की गंदगी के साथ बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है।लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इससे वार्ड नंबर 12 चिमनीभट्ठा में जलभराव की स्थिति बन गई है। स्थानीय निवासी बृजेश तिवारी के मुताबिक यह समस्या हर बरसात में आती है। लेकिन न तो नगर निगम और न ही प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है।
निवासी प्रिया गोस्वामी ने बताया कि देर रात से उनके घर में नाले का पानी घुस गया है। इससे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। घर में खाना-नाश्ता बनाना और पीने का पानी मिलना भी मुश्किल हो गया है। खंभों में करंट फैल गया है।गुड्डू जायसवाल के मुताबिक इस बस्ती में लगभग 25 से 30 घर प्रभावित हुए हैं। जल निकासी की अनुचित व्यवस्था के कारण यह समस्या बनी हुई है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी सिर्फ चुनाव के समय ही दिखाई देते हैं। स्थानीय निवासी रोहन सिंह ने बताया कि बारिश के कारण उनके घर के सामने की सड़क पर पानी भर गया है। इससे उनके घर में पानी घुसने का खतरा है। उन्होंने नगर निगम से जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
इस मामले में नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। लेकिन स्थानीय निवासी इस आश्वासन पर सवाल उठा रहे हैं।उनका कहना है कि हर साल यही समस्या आती है, लेकिन नगर निगम और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। इससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था करने और स्थानीय निवासियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कदम उठाने होंगे। तभी स्थानीय निवासियों को राहत मिल सकती है।
: माँ तो माँ होती है" — नाग से भिड़ी मुर्गी ने जान देकर बचाए बच्चे, फिर RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू।
Wed, Jul 2, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) नकटीखार गांव में 1 जुलाई की रात को एक ऐसी घटना घटी, जिसने माँ के त्याग और इंसानियत की सेवा दोनों का ज़िंदा उदाहरण पेश किया।रात करीब 10:25 बजे एक जहरीला नाग एक घर में घुस आया, जहाँ एक मुर्गी अपने नन्हें चूजों के साथ थी।
नाग ने जैसे ही हमला किया, उस माँ जैसी मुर्गी ने अपनी जान की परवाह किए बिना नाग से भिड़ंत ले ली। आखिरकार, नाग के डसने से मुर्गी की जान चली गई, लेकिन उसके साहस के कारण सभी चूजे सुरक्षित बच गए।
घटना से घर में अफरातफरी मच गई। तुरंत RCRS टीम को सूचना दी गई। टीम के अध्यक्ष अविनाश यादव और सदस्य सागर व अजय मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए विषैले कोबरा का सफल रेस्क्यू किया। https://youtu.be/mFfFJ9dj-W8?si=ywoR3ygvXWuG5wVT घरवालों ने राहत की साँस ली और RCRS टीम का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। प्रत्यक्षदर्शी द्वारिका एक्का ने कहा:
"यह पूरी घटना मानो एक फिल्म की तरह थी — पहले एक माँ ने बलिदान दिया और फिर इंसानों ने इंसानियत दिखाई।" https://youtu.be/3orNk3K9Ou0?si=QZ4Qp7vkWUa7EjMw इस घटना ने साबित कर दिया कि न सिर्फ माँ, बल्कि हमारे समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिना किसी स्वार्थ के जीवन बचाने में जुटे हैं।🛑🐍 Reptile Care and Rescuer Society 🐍🛑
(RCRS – सांपों और सरीसृपों की सुरक्षा में समर्पित)📢 अगर आपके आस-पास कहीं साँप दिखाई दे, घबराएं नहीं!हमसे तुरंत संपर्क करें — हमारी टीम सुरक्षित रेस्क्यू करेगी।📞 Snake Rescue Help Line Numbers:
Avinash Yadav📱 98279 17848
📱 90099 96789
📱 79879 57958
💪 अनुभवी और समर्पित टीम | 24x7 सेवा | सुरक्षित और मानवीय रेस्क्यू⚠️ सावधानी:
❌ साँप को खुद से पकड़ने की कोशिश न करें
✅ सुरक्षित दूरी बनाए रखें
✅ लोगों को भीड़ लगाने से रोकेंप्रकृति से प्यार है तो उसकी हर प्रजाति का सम्मान करें।
Reptile Care and Rescuer Society – जहाँ जीवन है, वहाँ रक्षा है।