: टीपी नगर गुरुद्वारा में लैपटॉप और मोबाइल की चोरी।।
Tue, Jul 8, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जसबीर सिंह पिता स्व. मिल्खा सिंह उम्र 40 साल सा. Tp नगर कोरबा के द्वारा दिनांक 06.07.25 को चौकी CSEB उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया की ।दिनांक 06.07.25 को सुबह करीबन 05:00 बजे tp नगर स्थित गुरूद्वारा से 01नग लेपटाप डेल कंपनी का तथा 01 नग वीवो कम्पनी का मोबाइल फोन कीमती करीब 7000/- रूपये कुल जुमला कीमती करीबन 17000/- रूपये को स्टाफ रूम से कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया है।प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 403/2025 धारा 305 (क) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। एवं प्रकरण की कायमी के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।धार्मिक स्थल से चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी कोरबा को निर्देश प्राप्त हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी ASI भीमसेन यादव द्वारा अपने मातहत स्टाफ के सहयोग से घटना के महत्व 24 घंटे के भीतर मामले में चोरी गई मसरूका एक डेल कंपनी का लैपटॉप तथा एक नग वीवो कंपनी का मोबाइल फोन को आरोपी माही डहरिया उर्फ राहुल पिता किशन डहरिया उम्र साढे 18 साल लगभग निवासी 15 ब्लॉक कोरबा से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया जा कर जेल वारंट पर जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी सीएसईबी ASI भीमसेन यादव, प्र. आर. 286 गोविन्द सिंह आर• गोपी, आर• देव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
: बांकीमोंगरा में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश, 36 घंटे में सुलझाया मामला।
Tue, Jul 8, 2025
बांकीमोंगरा में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश, 36 घंटे में सुलझाया मामला।महिला और उसके पहले पति ने महिला के स्वयं के प्रेमी की हत्या के लिए 1 लाख देने का वादा किया, चार अरोपी गिरफ्तार।हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सीएसपी दर्री विमल पाठक (IPS) को तत्काल सभी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस ब्लाइंड मर्डर केस को शीघ्र सुलझाने के लिए विशेष जांच टीम गठित करने और तकनीकी व मानवीय खुफिया स्रोतों का अधिकतम उपयोग करने का आदेश दिया। इसके परिणामस्वरूप, पुलिस ने मात्र 36 घंटे के भीतर ही आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया। यह मामला महिला और उसके पहले पति ने महिला के स्वयं के प्रेमी की हत्या के लिए 1 लाख में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का था।घटना की प्रमुख विशेषताएं:
- *ब्लाइंड मर्डर केस:शुरुआत में कोई स्पष्ट सुराग नहीं था, लेकिन तकनीकी जानकारी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।- कॉन्ट्रैक्ट किलिंग:
- आरोपियों ने मृतिका की प्रेमिका अंजू पाठक द्वारा 1 लाख रुपये के लालच में हत्या करने का खुलासा किया।- दोहरी हत्या की साजिश: अंजू ने अपने पूर्व पति रंजीत सिंह और दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर योजना बनाई थी।घटना का विवरण:
दिनांक 04/07/2025 को शाम 5:55 बजे सूचक मनीष शर्मा ने थाना प्रभारी को सूचित किया कि मोंगरा बस्ती भाठा में एक व्यक्ति का शव धारदार हथियार से कटे हुए अवस्था में पड़ा है।मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक अश्वनी पाठक के गले, कंधे और पीठ पर जानलेवा वार किए गए थे।घटनास्थल से शराब की बोतल, मूंग दाल का पैकेट और एक बैग बरामद किया गया, जिससे पीछे की कहानी का पता चला।आरोपियों की गिरफ्तारी व स्वीकारोक्ति:- सिट्टू को जांजगीर-चांपा के खरौद से और अजय चौहान को दर्री से गिरफ्तार किया गया।- दोनों ने स्वीकार किया कि अंजू पाठक ने 1 लाख रुपये का लालच दिया था जबकि रंजीत सिंह ने 4,300 रुपये अग्रिम दिए थे।- हत्यारे हथियार (चाकू) और खून से सने कपड़े जब्त किए गए।गिरफ्तार आरोपी:
1. एकलव्य यादव उर्फ सिट्टू
2. अजय चौहान
3. अंजू पाठक (मृतक की प्रेमिका)
4. रंजीत सिंह मेहरा (अंजू का पूर्व पति)सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
: गैस सिलेंडर के पास छिपा था कोबरा, अविनाश और उमेश ने किया सफल रेस्क्यू – समय रहते टली बड़ी घटना।
Tue, Jul 8, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )पोड़ीबाहर – आज पोड़ीबाहर निवासी Hemant Sahu के घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रसोईघर में गैस सिलेंडर के पास एक विषैला कोबरा सांप बैठा हुआ पाया गया।घर में काम कर रहे लोगों ने अचानक सरसराहट की आवाज़ सुनी और घबराकर बाहर भागे।परिवार ने बिना समय गंवाए Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) टीम के अध्यक्ष अविनाश यादव को सूचना दी। सूचना मिलते ही अविनाश यादव और उनकी टीम के सदस्य उमेश मौके पर पहुँचे।दोनों ने मिलकर सतर्कता और कुशलता के साथ कोबरा का सफल रेस्क्यू किया।रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। समय पर कार्रवाई होने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। Hemant Sahu और उनके परिवार ने RCRS टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।RCRS टीम निरंतर ऐसे खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशनों को सफलतापूर्वक अंजाम दे रही है, जिससे इंसानों की सुरक्षा के साथ-साथ वन्यजीवों की भी रक्षा हो रही।