: चौपाटी के गढकलेवा में मारपीट करने वाले फरार आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, Jul 3, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से प्राप्त दिशा निर्देशों के परिपालन में पुलिस की एक टीम बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के प्रतिपादन में पुलिस के द्वारा प्रार्थी मुनव्वर खान, फजल अली तथा फारूख खान के साथ गढ़कलेवा में चापड, तलवार, चाकू, सायकल का चैन, लोहे की पाईप व डण्डा से मारपीट करने वाले आशु चुटैल उर्फ घोडा, राहुल चौहान, धनिकेश सिंह, शनि सिंह, रोशन दास महंत, शैलेष खडिया, राहुल शर्मा, रितिक चुटैल, साहिल खान एवं लक्ष्मीनारायण देवांगन को पुलिस के द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है मामले के अन्य फरार आरोपियों को पुलिस पता तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को प्राप्त सूचना पर पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया जिसमें चार विधि से संघर्षरत बालक के साथ अभिजीत गिरी उर्फ अभिषेक उर्फ बाबू मनी पिता सुनील गिरी उम्र 23 वर्ष पता काशी नगर कोरबा को पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
: हिंदुओं को हिंसक बताने के विरोध मे भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला। देखें वीडियो
Wed, Jul 3, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने पर पूरे देश में विरोध हो रहा है, तो वही कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर चौक में राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध किया गया और उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की गई। https://youtu.be/YmIC5p_WGOc?si=HpGhdIPBUKfXFmkX राहुल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से राहुल गांधी का पुतला फूंका गया और उनसे माफी मांगने को कहा गया। https://youtu.be/DDfyFLGeVgM?si=QISAOCHhv4ZPeUb0 इस दौरान ये भी कहा गया कि अगर राहुल गांधी दोबारा ऐसी गलती करते हैं, तो उनको सदन से निष्कासित किया जाना चाहिए। इस दौरान ‘राहुल गांधी होश में आओ, राहुल गांधी मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए गए।
इस मौके पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल जिला अध्यक्ष राजीव सिंह अशोक चावलानी मनोज शर्मा महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल पार्षद नरेंद्र देवांगन भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी रंजू यादव पवन सिन्हा लकी नंदा वैभव शर्मा बृजेश यादव दिनेश तिवारी संजय मानिकपुरी राजा यादव आशीष प्रजापति प्रीति स्वर्णकार दीनदयाल पटेल राहुल शुक्ला पिंकू रंजन असलम सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहेl
: शोभा देवी मेमोरियल फाउंडेशन।। देखें वीडियो
Tue, Jul 2, 2024
कोरबा।
।।गो सेवा ही धर्म है ।।रोड में घूमती हुए गौ माता व नंदी का निशुल्क इलाज करने के लिए संपर्क करे सेवा ही धर्म है आप भी आगे बढ़े इस पुण्य के काम में गौ वंश की रक्षा करना ही हमारा धर्म हैContact no
7000986724 https://youtube.com/shorts/GRIFcEEikr0?si=Tw8d-mWaEl-vE2dr