: कुसमुण्डा पुलिस द्वारा विगत 07 वर्षों से आर्म्स एक्ट व चोरी के फरार स्थाई वारंटी को बिलासपुर से किया गिरफ्तार
Fri, Jul 5, 2024
कोरबा श्रीमान
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिला के फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के हेतु सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस चौहान व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुण्डा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ फरार वारंटियों की सघन पतासाजी कर सूचना मिला कि थाना कुसमुण्डा के निगरानी बदमाश शहजादा उर्फ राजू पिता वाज खान उम्र 27 वर्ष सा. साकिन गेवराबस्ती थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा का चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चौकी मोपका थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर में अपना नाम जावेद खान उर्फ राजू बदलकर रह रहा था जो थाना कुसमुण्डा के दो अलग अलग मामलों में आर्म्स एक्ट व चोरी के प्रकरण में स्थाई वारंट माननीय न्यायालय कटघोरा से जारी हुआ है जो विगत 07 वर्षों से फरार चल रहा था साथ ही उक्त वारंटी का थाना हरदीबाजार में 01 स्थाई वारंट, थाना दर्री में 01 स्थाई वारंट व थाना उरगा में 01 स्थाई वारंट होना पाया गया है। जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाना है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रुपक शर्मा, उ.नि. दादूरैया सिंह, आरक्षक 852 लेखराम धीरहे व आरक्षक 486 धीरज पटेल की मुख्य भूमिका रही।
: चन्द्रनाहु (चंद्रा) समिति का चुनाव हुआ संपन्न
Thu, Jul 4, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) चंद्रनाहु (चंद्रा) विकास महासमिति मुख्यालय सक्ति, पंजीयन क्र. 3917 का लोकतान्त्रिक तरीके से चुनाव संपन्न हुआ जिसमे केंद्रीय अध्यक्ष के पद पर रामरतन चंद्रा ( डभरा) निर्वाचित हुए। चंद्रनाहु (चंद्रा) समाज 15 सदस्यो की प्रबंध कारिणी का निर्वाचन फर्म एंड सोसायटी रायपुर व बायलॉज के नियमानुसार कराया गया, जिसमे अध्यक्ष पद हेतु तीन उम्मीदवार थे, कुल 1662 मत में से 1045 मत प्राप्त कर रामरतन चंद्रा ने लगातार तीसरी बार केंद्रीय अध्यक्ष बने।बजरंग लाल चंद्रा 981 मत प्राप्त कर शिव प्रसाद चंद्रा से 320 मतो से आगे रहे।कोषाध्यक्ष पद हेतु फूलचंद चंद्रा एवं संयुक्त सचिव तुलेश्वरी चंद्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए गए। सचिव पद हेतु भुवन लाल चंद्रा को 852 प्राप्त कर विजयी हुए, सदस्य हेतु धर्मेन्द्र चंद्रा को 270, संतोष कुमार चंद्रा को 201, ध्रुव कुमार वर्मा को 171, सरोज कुमार चंद्रा को 146, योगेन्द्र कुमार चंद्रा को 126, गीता कुमार चंद्रा को 121, परदेशी चंद्रा को 105, राधेश्याम चंद्रा को 96, शोभा चंद्रा को 72, अनूप चंद्रा को 91 मत प्राप्त हुए सदस्य पद हेतु निर्वाचित हुए। आम सूचना हेतु 18 जून 2024 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश कुमार चंद्रा (वर्तमान डीएसपी रायगढ़) द्वारा जारी किया गया जिसमे 20 जून को नामांकन की प्रक्रिया की गई, नाम वापसी 22 जून तथा मतगणना 30 जून को सम्पन्न हुई वही 25 जगहों में मतदान केंद्र बनाया गया था। सरल, शिक्षत, मिलनसार स्वाभाव के धनी रामरतन चंद्रा को पुरे समाज में विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है।
: एनटीपीसी प्रबंधन की लापरवाही,गेट में फसने से गाय की मौत
Thu, Jul 4, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )एनटीपीसी प्रबंधन की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है,जनता को परेशान करने के मंशा से एक के बाद एक लापरवाही बरती जा रही है,बुधवार सुबह एक और घोर लापरवाही देखने मिला।एनटीपीसी और इंदिरा नगर के मध्य एक बाउंड्री वॉल में ग्रामीणों का आवागमन हेतु यू सेफ का छोटा गेट दिया गया है,जिसमे ग्रामीण स्कूल व बाजार जाते आते हैं,इसी गेट से मवेशी भी आना जाना करते हैं,मवेशी कॉलोनी के अंदर न घुस सके उसके लिए एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा सिक्योरिटी गार्ड भी गेट पर तैनात किया गया है। https://youtu.be/WyVVqhJGgos?si=0XNBtGHSXBcM55Hj बाबजूद मवेशी कॉलोनी के अंदर घुस जाते हैं जिसे सिक्योरिटी गार्ड द्वारा बाहर निकालने के लिए दौड़ाया जाता है।इसी गेट में बुधवार को सुबह एक गाय फस गई और बाहर नहीं निकल सकी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा सफाई कर्मियों को भेज कर गेट का कुछ हिस्सा काटा गया और मृत गाय को ट्रेक्टर के माध्यम से कहां ले जाया गया इसका पता नहीं। https://youtu.be/rPBFviAENWc?si=Sse3p3_QeYMTNVr0 वैसे तो एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा छोटे से छोटे घटना का सूचना थाना दर्री में दिया जाता है लेकिन इतनी बड़ी पशुधन की हानि होने के बाबजूद न तो थाना को सूचित किया गया और न ही निगम प्रशासन को ऐसे में अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं।आखिर मवेशी मालिक को अगर पता चलेगा तो वो किसके पास फरियाद करेगा,हालांकि निगम प्रशासन के बार बार अपील के साथ चेतावनी भी मवेशी मालिको को दिया जाता है बाबजूद मवेशी पलकों की घोर लापरवाही है की उन्होंने भी इस तरह अपने मवेशी को खुला छोड़ कर सुध नहीं ले रहे हैं। आखिर ऐसे घटना का जिम्मेदार कौन होगा?इस संबंध में जब हमने एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी सुश्री ऊष्मा घोष से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि एनटीपीसी टाउनशिप में आवागमन हेतु चार मुख्य द्वार दिए गए हैं ।इन्दिरा नगर के निवासी अपने आवागमन के लिए मुख्य द्वारों का उपयोग न कर एनटीपीसी कि बाउंड्रीवाल तोड़ देते हैं । टाउनशिप की सुरक्षा हेतु उक्त टूटे हुए बाउंड्रीवाल की जगह एनटीपीसी ने यू शेप गेट लगाया है इस यू शेप गेट के अंदर एक रिवाल्विंग गेट लगाया हुआ था, जिससे कि जानवर इस गेट से कॉलोनी के अंदर न घुस सकें । इस रिवाल्विंग गेट को ग्रामीण काट दिया करते हैं रिवाल्विंग गेट न होने के कारण गाय ने घुसने की चेष्टा की और यह दुर्घटना हुई है ।एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी सुश्री ऊष्मा घोष द्वारा दी गई जानकारी रिवाल्विंग गेट को ग्रामीण काट दिया करते हैं के संबंध में जब हमने वार्ड 48 के पार्षद विजय साहू से रिवाल्विंग गेट काटने का कारण पूछा तो उन्होंने इस आरोप को सिरे से नकार दिया और एनटीपीसी प्रबंधन के ऊपर ही सवाल खड़ा कर दिया।उन्होंने कहा किन ग्रामीणों के द्वारा रिवाल्विंग गेट को काटा जाता है उसका फोटो वीडियो एनटीपीसी प्रबंधन मुहैया कराए और अगर ग्रामीणों द्वारा काटा गया है तो क्या उसकी शिकायत एनटीपीसी प्रबंधन थाना में की है,अगर की है तो उसका भी छायाप्रति उपलब्ध कराए।उन्होंने कहा बिना आधार के एनटीपीसी प्रबंधन भोलीभाली ग्रामीणों के ऊपर आरोप लगाना बंद करे अन्यथा एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।जिसका समूर्ण जिम्मेदारी एनटीपीसी प्रबंधन की होगी।