Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: चन्द्रनाहु (चंद्रा) समिति का चुनाव हुआ संपन्न

Vivek Sahu

Thu, Jul 4, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) चंद्रनाहु (चंद्रा) विकास महासमिति मुख्यालय सक्ति, पंजीयन क्र. 3917 का लोकतान्त्रिक तरीके से चुनाव संपन्न हुआ जिसमे केंद्रीय अध्यक्ष के पद पर रामरतन चंद्रा ( डभरा) निर्वाचित हुए।   चंद्रनाहु (चंद्रा) समाज 15 सदस्यो की प्रबंध कारिणी का निर्वाचन फर्म एंड सोसायटी रायपुर व बायलॉज के नियमानुसार कराया गया, जिसमे अध्यक्ष पद हेतु तीन उम्मीदवार थे, कुल 1662 मत में से 1045 मत प्राप्त कर रामरतन चंद्रा ने लगातार तीसरी बार केंद्रीय अध्यक्ष बने। बजरंग लाल चंद्रा 981 मत प्राप्त कर शिव प्रसाद चंद्रा से 320 मतो से आगे रहे। कोषाध्यक्ष पद हेतु फूलचंद चंद्रा एवं संयुक्त सचिव तुलेश्वरी चंद्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए गए।   सचिव पद हेतु भुवन लाल चंद्रा को 852 प्राप्त कर विजयी हुए, सदस्य हेतु धर्मेन्द्र चंद्रा को 270, संतोष कुमार चंद्रा को 201, ध्रुव कुमार वर्मा को 171, सरोज कुमार चंद्रा को 146, योगेन्द्र कुमार चंद्रा को 126, गीता कुमार चंद्रा को 121, परदेशी चंद्रा को 105, राधेश्याम चंद्रा को 96, शोभा चंद्रा को 72, अनूप चंद्रा को 91 मत प्राप्त हुए सदस्य पद हेतु निर्वाचित हुए।   आम सूचना हेतु 18 जून 2024 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश कुमार चंद्रा (वर्तमान डीएसपी रायगढ़) द्वारा जारी किया गया जिसमे 20 जून को नामांकन की प्रक्रिया की गई, नाम वापसी 22 जून तथा मतगणना 30 जून को सम्पन्न हुई वही 25 जगहों में मतदान केंद्र बनाया गया था।   सरल, शिक्षत, मिलनसार स्वाभाव के धनी रामरतन चंद्रा को पुरे समाज में विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन