Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: हाथियों को रिहायशी क्षेत्रों से दूर रखने वन विभाग की टीम रहे सतर्क: कलेक्टर

Vivek Sahu

Wed, Jul 3, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मानव-हाथी द्वन्द्व रोकने हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।   उन्होंने जिले के वनांचल क्षेत्रों में हाथी-मानव द्वंद को कम करने तथा जंगली हाथियों से किसी तरह की जनहानि न हो, इस संबंध में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।   इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्री अरविंद पीएम, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, सभी एसडीएम सहित विद्युत, कृषि, उद्यानिकी, सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।   कलेक्टर ने हाथियों को रिहायशी क्षेत्रों से दूर रखने में लगी टीम को सतर्क रहने एवं मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए।   उन्होंने हाथी विचरण क्षेत्रों में वन्य प्राणियों को नुकसान पहुँचाने वाले हाईटेंशन विद्युत तारों को दुरुस्त कराते हुए निर्धारित ऊँचाई तक बढ़ाने की बात कही। इस हेतु विद्युत विभाग को वन विभाग के माध्यम से प्राप्त सूची के अनुसार इन क्षेत्रों में कम ऊंचाई वाले विद्युत तारों की आवश्यकतानुसार ऊपर बढ़ाने एवं वनांचलों में अवैध कनेक्शन पर भी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।   कलेक्टर ने वनांचलों में अवैध महुआ लाहान, महुआ शराब के निर्माण व भण्डारण पर भी निरंतर कार्यवाही करने के लिए कहा।   बैठक में हाथियों द्वारा किए जाने वाले फसलों एवं जनहानि की घटनाओं पर यथाशीघ्र मुआवजे का वितरण कराने हेतु वन विभाग को निर्देशित किया गया।   कोरबा एवं कटघोरा वनमण्डलाधिकारी द्वारा जिले में हाथी-मानव द्वन्द रोकने की दिशा में विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में भी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में जंगली हाथियों के आगमन की सूचना ग्रामीणों को विभाग द्वारा प्राथमिकता से दी जाती है एवं ग्रामीणों को अनावश्यक जंगलों में नहीं जाने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन