: समय पर पीड़ित को न्याय दिलाना ही नये कानून का उद्देश्यः जिला एवं सत्र न्यायाधीश
Mon, Jul 1, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )30 जून 2024/ एक जुलाई 2024 से भारत में लागू होने वाले तीन नये कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में विस्तार से जानकारी देने तथा इसमें जुड़े प्रावधानों पर चर्चा करने आज कलेक्ट्रेट स्थित ऑडिटोरियम में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में जिले के अधिवक्ताओं को नये कानून के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ितों को न्याय देने में उनकी भूमिका को रेखांिकत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सत्येन्द्र साहू, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि नये कानून का उद्देश्य न्याय में विलंब की प्रक्रिया को दूर करना और पीड़ितों को जल्दी न्याय दिलाना है।नये कानून में समय-सीमा भी निर्धारित की गई है। इसके साथ ही विटनेस के अभाव में प्रभावित होने वाली न्याय प्रक्रिया के लूप होल को भी नये कानून में दूर किया गया है।
कार्यशाला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री साहू ने आगे कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश के तहत एक जुलाई से लागू होने वाले नये कानूनों की जानकारी से सभी को अवगत कराया जा रहा है।अधिवक्ताओं की भूमिका न्यायालय का सहयोग करने के साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाने में होता है, अधिवक्ता न्याय प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है।
किसी भी कार्य को समर्पित होकर ईमानदारीपूर्वक किया जाये तो निश्चित ही समय पर कार्य पूर्ण होता है।
उन्होंने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि पक्षकार, अधिवक्ता समर्पित होकर कार्य करें तो सिविल कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक पांच वर्ष के भीतर न्याय की प्रक्रिया संपादित हो सकती है।जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं के कार्य को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी विशिष्ट सेवाओं के कारण ही अधिवक्ताओं की सेवा को उपभोक्ता संरक्षण कानून के दायरे में नहीं लाया गया है,उन्होंने विधिक ज्ञान के दायरे को बढ़ाने की बात भी कही।
कार्यशाला में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत ने कानून को देश की विकास में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हम सभी शासन के अंग हैं और कानून का पालन सुनिश्चित कराने से पूर्व कानून के संबंध में जानकारी अवश्य रखें।कलेक्टर ने भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़ के बैरिस्टर सहित अन्य अधिवक्ताओं के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि नये कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियन 2023,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के संबंध में सभी को जानकारी होने के साथ ही अधिवक्ताओं का सहयोग होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश तेजी से आगे बढ़ा है। इससे पूर्व ब्रिटिश काल में कानून लागू किये गये थे। उस समय कानून का उद्देश्य उनके हितों के अनुसार तय किया गया था।
एक जुलाई से लागू होने वाले नये कानून में पीड़ितों को जल्दी न्याय देने के साथ ही भारतीयों के हितों के लिए कानून बनाया गया है।उन्होंने डॉ.अम्बेडकर द्वारा तैयार कानून में समानता की बात कहते हुए नवीन कानून से सभी को अपडेट रहने की अपील की।कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि भारत में लागू होने वाले नये कानूनों को सर्वोत्तम बनाने के साथ ही उसे क्रियान्वित करने में हम सभी की भूमिका होगी।
उन्होंने नये कानूनों में न्याय को प्राथमिकता, तकनिकी पहलुओं का समावेश, नागरिक केंद्रित एवं कल्याणकारी अवधारणा, महिला सुरक्षा, अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनीक, समयबद्ध साक्ष्य संग्रह तथा निष्पक्षता आदि के संबंध में जानकारी दी।कार्यशाला में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री गणेश कुलदीप, न्यायाधीशगण, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, एडिशनल एसपी श्रीमती नेहा वर्मा सहित अधिवक्तागण उपस्थित थे।
: अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त कोरबा दक्षिण की कार्रवाई
Sun, Jun 30, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कलेक्टर श्री अजीत वसंत सर के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी श्री सौरभ बक्शी सर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29/06/2024 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम सलीहाभाठा थाना करतला में छद्मक्रेता के माध्यम से महुआ शराब की खरीदारी कर पुष्टि पश्चात् मयाराम पिता मैतूराम से कुल खरीदी की गई 500ml महुआ शराब और उसके कब्जे से बोरी में भरा 26 नग पाउच प्रत्येक 500ml कुल 13 लीटर महुआ शराब कुल 13.5 ली महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा क्रमशः 34(1)(क)(ख), 34(2) व 59(क) तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर लेकर जेल दाखिल कराया गया। उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय, आबकारी मुख्य आरक्षक संजय गुप्ता, आबकारी आरक्षक हेमप्रकाश डडसेना का सराहनीय योगदान रहा ।
: छग ही नहीं मध्य भारत का बेहतरीन मेडिकल कॉलेज बनाएंगे : ज्योत्सना महंत
Sat, Jun 29, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत निर्वाचन के उपरांत पहली बार कोरबा प्रवास पर पहुंचीं।सांसद ने प्रवास के दौरान बिसाहूदास महंत स्मृति चिकित्सा संस्थान (मेडिकल कॉलेज) झगरहा पहुंचीं और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।इससे पहले सांसद ने अस्पताल में स्थापित स्व.बिसाहू दास महंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् कर आशीर्वाद लिया।
इसके उपरांत मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर मेडिकल प्रबंधन की बैठक ली।प्रबंधन ने सांसद को अवगत कराया कि पहले इस मेडिकल कॉलेज में मात्र 35 चिकित्सकों की उपलब्धता थी लेकिन आवश्यकतानुसार पूर्ति करते हुए वर्तमान में 122 चिकित्सक और विशेषज्ञ यहां सेवाएं दे रहे हैं। प्रबंधन ने सांसद को बताया कि लगभग इतने ही चिकित्सकों के पद और यहां भरे जाने हैं, जिसके लिए प्रक्रियाएं की जा रही हैं।
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद जिला अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं में इजाफा हुआ है, यहां पर मरीजों की संख्या में भी व्यापक वृद्धि हुई है।प्रारंभ के वषो में अनेक प्रकार की कठिनाईयों का सामना भी मेडिकल प्रबंधन कर रहा है।इन कठिनाईयों को हम सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर दूर करना है और मेडिकल कॉलेज में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिल सके, इस ओर ध्यान देने के साथ-साथ कोरबा के अलावा आसपास के जिलेवासियों को भी इसका व्यापक लाभ मिले ऐसा प्रयास किया जाएगा।सांसद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकीय टीम व छात्र-छात्राओं के लिए वर्तमान में आवास और हॉस्टल की सुविधा के संदर्भ में अवगत कराया गया है, इसके लिए जिला प्रशासन और निजी व सार्वजनिक उपक्रमों के साथ-साथ खनिज न्यास से दूर करने का प्रयास किया जाएगा।सांसद ने यह भी कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार से जारी राशि के अलावा मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त सुविधाओं व संसाधनों के लिए जिले को मिलने वाले खनिज न्यास की राशि का भी उपयोग किए जाएंगे।सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से भी मिलकर संवाद किया।उन्हें आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में और भी बेहतर सुविधाएं इस चिकित्सा संस्थान में देने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं
आने वाले समय में उच्च स्तरीय सुविधाओं की उपलब्धता यहां सुनिश्चित होगी।मेरा प्रयास है कि कोरबा का मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि मध्य भारत का बेहतर मेडिकल कॉलेज बनेगा।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.अविनाश मेश्राम, डॉ.रविकांत जाटवर, सिविल सर्जन डॉ. गोपाल कंवर, कांग्रेस नेता हरीश परसाई, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन के अधिकारी भी उपस्थित थे।