: विकलांग जनों की सेवा हेतु हम मदद के लिए हमेशा तैयार- हितानंद अग्रवाल
Sat, Jun 29, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) घर का मुखिया पैरों से लाचार हो जाए तो घर को कौन चलाएगा क्या आपने कभी सोचा है ।ऐसा ही वाकया वार्ड क्रमांक 35 में हुआ, जहां एक गरीब व्यक्ति लक्ष्मण चौहान जो कि घर-घर घूम कर ब्रेड बेचने का काम करता था। बीमारी की वजह से इसका एक पैर नहीं रहा,जिससे उसकी आजीविका का साधन समाप्त हो गया, घर का गुजर बसर भी बड़ी मुश्किल से हो पा रहा था। आए दिन वह कई लोगों के पास सहायता के लिए दौड़ता रहा लोगों ने कई प्रकार से उसकी मदद भी की,अपने वार्ड के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी के यहां भी वह सहायता के लिए पहुंचा।हितानंद अग्रवाल ने सामर्थ्य विकास योजना के तहत प्रयास कर उसके जीवकोपार्जन के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई।आज लक्ष्मण चौहान साइकिल पाकर बेहद खुश है,पूछने पर उसने बताया कि पैर न होने की वजह से वह अपना काम नहीं कर पा रहा था। इलेक्ट्रॉनिक ट्राई साइकिल मिलने से उसके जीवन में नई किरण आई है, अब वह अपना पुराना काम इस साइकिल के माध्यम से कर सकेगा।बातचीत में हितानंद अग्रवाल ने बताया कि विकलांग जनों की सेवा हेतु हम हमेशा तैयार हैं, जब लक्ष्मण चौहान सहायता के लिए उनके पास पहुंचा और अपने परिवार की स्थिति बताई तो उनसे रहा नहीं गया,उन्होंने तुरंत समाज कल्याण विभाग में संपर्क कर उसे योजना का लाभ दिलाया।
: स्कूलों के खुलते ही सेजेस पंप हाउस में मनाया गया प्रवेश उत्सव
Fri, Jun 28, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पंप हाउस कोरबा में शान से प्रवेश उत्सव मनाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर एवम पार्षद राजकिशोर प्रसाद , विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय अग्रवाल ,पूर्व एल्डरमैन रामगोपाल यादव , गणमान्य नागरिक मोनू श्रीवास, श्री राम किशोर यादव, श्री राम कुमार साहू तथा शाला एवं प्रबंधन सदस्य के समिति के सदस्य श्री सतीश साहू थे।
सभी कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले सभी नव प्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाते हुए एवं पुस्तकों का वितरण करके शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।पूरे विद्यालय को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था, साथ ही इस शुभ अवसर पर न्यौता भोज विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक लांडे एवम समस्त शिक्षक वृन्द की तरफ से सभी विद्यार्थियों एवं अतिथि गणों के लिए न्योता भोज की व्यवस्था की गई थी ।
सभी ने इस स्वादिष्ट भोज का आनंद उठाया नवीन शिक्षा सत्र के प्रारंभ दिवस से ही विद्यार्थियों ने जोश उल्लास और उमंग के साथ कक्षाओं में प्रवेश लिया।कक्षा शिक्षकों ने तिलक वंदन करके विद्यार्थियों का स्वागत किया ।
: बालको मेगा रक्तदान शिविर में 250 लोगों ने लिया हिस्सा।
Thu, Jun 27, 2024
कोरबा
बालकोनगर( न्यूज उड़ान) 27 जून 2024 वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कोरबा के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बालको अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में कंपनी के कर्मचारी एवं उनके परिवारजन, व्यावसायिक साझेदार और समुदाय के सदस्यों ने हिस्सा लिया। लोगों के संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप कोरबा जिले में एक दिन में 250 यूनिट से अधिक जीवन रक्षक रक्त एकत्र किए गये।विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर कंपनी द्वारा आयोजित एक दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर कोरबा जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बालको अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सों के देखरेख में संचालित किया गया।
समर्पित चिकित्सा कर्मचारियों ने शिविर के दौरान रक्त संग्रह के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने के साथ ही रक्तदान प्रक्रिया और इसके लाभ के बारे में स्वयंसेवकों के बीच व्यापक जागरूकता पैदा करने में भी मदद की।सावधानीपूर्वक स्क्रीनिंग और जांच के बाद एकत्रित रक्त को कोरबा के सरकारी मेडिकल कॉलेज के रक्त बैंक में संग्रहीत किया गया। जरूरतमंद लोगों को ब्लड यूनिट निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।
थैलेसीमिया, सिकल सेल, कैंसर, सड़क यातायात दुर्घटनाओं, गर्भवती माताओं और हीमोफिलिया वाले व्यक्तियों के इलाज के लिए उनकी रक्त आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि हमने चिकित्सा संबंधी चुनौतियों की एक विस्तृत समझ के साथ सभी लिंग एवं आयु समूह के कल्याण को संबोधित करने के लिए तैयार की गई विविध पहलों के माध्यम से समुदाय के स्वास्थ्य को लगातार प्राथमिकता दी है।रक्तदान अभियान के दौरान समुदाय की सामूहिक प्रतिक्रिया को देखना सुखद है जिससे रक्त बैंक के भंडार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण मदद मिली है।
इस प्रयास ने आपातकालीन रक्त आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए चिकित्सा ढांचे को मजबूत किया है और अनगिनत लोगों की जान बचाई है। बालको के प्रयास की सराहना करते हुए कोरबा के मुख्य स्वास्थ्य और चिकित्सा अधिकारी श्री एस. एन. केसरी ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है और 250 से अधिक लोगों का रक्तदान कराना वास्तव में एक उल्लेखनीय प्रयास है।मैं प्रत्येक रक्तदाता को उनके निस्वार्थ कार्य के लिए बधाई देता हूँ। उदारता का यह कार्य हमारे समुदाय में अनगिनत लोगों की जान बचाने में मदद करेगा जिससे कई परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।बालको का मेगा रक्तदान शिविर जीवन रक्षक ब्लड यूनिट को एकत्रित करने में सफल रहा।सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र के माध्यम से उनके योगदान को सराहा गया। इसका उद्देश्य उनके निस्वार्थ कार्यों का सम्मान करना और प्रोत्साहन प्रदान करना था।बालको समुदाय की भलाई में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत पूरे वर्ष कई स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करता है।वित्तवर्ष 2024 में 1.35 लाख से अधिक लोगों के जीवन को को लाभ पहुंचाया है।कंपनी अपने आरोग्य परियोजना के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य पहल का संचालन करता है। स्वास्थ्य पोस्ट (आरएचपी) के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित कर रहा है। साथ ही एचआईवी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता अभियान चलाता है।परियोजना ने वित्तीय वर्ष 2024 में लगभग 50,000 लोग लाभान्वित हुए हैं।कंपनी अपने मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) के माध्यम से क्षेत्र में ‘उपचार आपके दरवाजे’ थीम पर लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुलभ बनाया है जो हर 15 दिनों में क्षेत्र का दौरा करती है। वित्तीय वर्ष 2024 में लगभग 15,500 से अधिक नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं।कंपनी त्रैमासिक मेगा स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता आयोजित करता है जो टीकाकरण, स्वच्छता प्रथाओं और समग्र स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देते हैं।नई किरण परियोजना के तहत बालको ने कोरबा के 45 गांवों में जागरूकता के माध्यम से 57,000 से अधिक लोगों को माहवारी के दौरान स्वच्छ प्रथाओं के बारे में जागरूक किया है।बालको मेडिकल सेंटर 170 बिस्तरों का अत्याधुनिक कैंसर उपचार केंद्र है।देश में कैंसर उपचार के क्षेत्र में यह अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित है। वर्ष 2018 में केंद्र के उद्घाटन के बाद लगभग 38,500 पीड़ितों को विभिन्न विशेषज्ञों ने उपचार मुहैया कराए हैं। 100 आधुनिक बेड से युक्त बालको अस्पताल कंपनी के कर्मचारियों एव उनके परिवारजन और विभिन्न जिलों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है।विशेषज्ञों की टीम है जिसमें सामान्य चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट, दंत चिकित्सक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आर्थोपेडिक सर्जन के साथ 09 विजिटिंग कंसल्टेंट शामिल हैं। इसे 14 रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर, 60 नर्स और 113 स्टाफ सदस्यों का समर्थन प्राप्त है।नियमित जांच शिविर, जागरूकता शिविर आयोजित करने के साथ ही आयुष्मान भारत और राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के साथ ही सरकार द्वारा निर्धारित समस्त टीकाकरण कार्यक्रमों का अनुसरण बालको अस्पताल में किया जाता है।बालको अस्पताल छत्तीसगढ़ के कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर और जांजगीर चांपा जिलों से हर साल 2 लाख 10 हजार से अधिक रोगियों को सेवा प्रदान करता है।