: अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त दीपका ज़िला कोरबा की कार्रवाई।
Sun, Apr 6, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )कलेक्टर अजीत वसंत सर के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती आशा सिंह मैम के मार्गदर्शन में आज दिनांक 04/04/2025 को डॉ सुकांत पांडेय आबकारी उपनिरीक्षक आबकारी वृत्त दीपका द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम राजकम्मा थाना कटघोरामें—1)सैजल ध्रुव के संज्ञान आधिपत्य बाड़ी/आंगन की तलाशी लेने पर कुल 14ली महुआ शराब बरामद की गई।आरोपीया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क),34(2) 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय जेएमएफसी कटघोरा में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया जा रहा है।2)इसी तरह ग्राम राजकम्मा में ही रामबचन पिता शिव सिंह से टेस्ट परचेज पश्चात उसके संज्ञान अधिपत्य बाड़ी की तलाशी लेने पर कुल 9.2ली महुआ शराब बरामद किया गया।आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,ख),34(2),59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय जेएमएफसी कटघोरा में पेश कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया तथा जेल दाखिल किया जा रहा है।3)ग्राम चुहेराडांड राजकम्मा थाना कटघोरा में अशोक खांडे के मकान की तलाशी लेने पर 29ली महुआ शराब एवं 180kg महुआ लाहन बरामद किया गया।आरोपी के विरुद्ध आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,च),34(2),59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय जेएमएफसी कटघोरा में पेश कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया तथा जेल दाखिल किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक सिमोन मिंज़ एवम् नगर सैनिक प्रजेश सिंह,महिला नगर सैनिक अंबिका सांडे का सराहनीय योगदान रहा।आबकारी वृत्त - दीपका
* कुल कायम प्रकरण - 03
* कुल जप्त मात्रा - 52.2लीटर महुआ शराब एवं 180kg लाहन*
* धारा - 34(1)(क,च), 34(2) , 59(क)आरोपी-1) सैजल ध्रुव ,पिता-महेश्वर सिंह ,उम्र-21वर्ष ,साकिन राजकम्मा थाना कटघोरा
2)रामबचन पिता-शिव सिंह उम्र-35वर्ष साकिन राजकम्मा थाना कटघोरा
(3)अशोक पिता-उमेंद राम खांडे उम्र-40वर्ष साकिन चुहाराडांड राजकम्मा थाना कटघोरा
: पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने ली भारतीय जनता पार्टी की कोरबा मंडल की बैठक।
Sun, Apr 6, 2025
कोरबा ( न्यूज उड़ान )वार्ड क्रमांक १८ के पार्षद और युवा मोर्चा के महामंत्री श्री नरेंद्र देवांगन ने कोरबा स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में कोरबा मंडल की बैठक ली।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती तक लेकर आगामी कार्यक्रमों की योजना पर विस्तृत चर्चा हुई ।।
इस बैठक में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सरजू अजय ,कोरबा मंडल महामंत्री व पार्षद श्री युगल किशोर कैवर्त ,भाजपा कोरबा मंडल के कोषाध्यक्ष श्री राकेश नागरमल ,पूर्व पार्षद व वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री दादूराम, पार्षद श्रीमती धनकुमारी गर्ग ,पार्षदश्रीमती सुलोचना यादव ,पार्षद श्रीमती रूबी देवी सागर ,पार्षद श्रीमती धनश्री साहू ,पार्षद श्रीमती राधा महंत ,पार्षद श्री उपेंद्र पटेल ,श्री आत्माराम ,श्रीमति प्रमिला सागर , श्रीमती पूर्णिमा पासवान ,श.के. संयोजक श्री नामदेव ,भाजयूमो के श्री विशाल सचदेवा समेत जिले के कोरबा मंडल के पदाधिकारी गण ,कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
: छत्तीसगढ़ के भाँचा राम
Sun, Apr 6, 2025
मन मोहक जन पालक,मुक्ति मार्ग के साँचा राम।
सूर्यवंश म अवतार लेंवईया, छत्तीसगढ़ के भाँचा राम।राजा दशरथ के दुलरवा बेटा, कौशल्या के लाल।
माता सीता के धनी बने, जग बोले जय सीता-राम ।मातु पिता के वचन निभइया ,मर्यादा के आदर्श गढ़ईया।
सब के बिगड़े काम बनईया ,मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।दुष्ट मन के नाश करईया, ऋषि मुनि के मान बढ़ईया।
बन-बन भटके बनवासी बन, मुनि रूप धारे हे भगवान।नवधा भक्ति के जनईया, शबरी मां के बेर खवईया।
ऊंच नीच के भेद मिटईया,समदरसी शाकाहारी राम।बानर भालू ल मित बदईया,ओकर बिगड़े काम बनईया।
भक्त मन के मान बढ़ईया , बजरंगबली के जय श्री राम।अभिमानी के मान मिटईया,पापी के संघार करईया।
शरणागत के रक्षक बने , उद्धारक प्रभु राम।राम लखन सीता संग, भरत शत्रुघन अऊ हनुमान।
राम राज म कुलकित लागे,पावन अयोध्या धाम।मन मोहक जन पालक, मुक्ति मार्ग के साँचा राम।
सूर्यवंश म अवतार लेवईया, छत्तीसगढ़ के भाँचा राम।रचनाकार- प्रहलाद चन्द्र लखलिया
जैजैपुर , छत्तीसगढ़