: कुसमुंडा पुलिस को अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में उल्लेखनीय सफलता।
Mon, Apr 14, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 15.03.2025 को सूचक किशन दुबे द्वारा सूचना दी गई कि बरमपुर शराब भट्टी के आगे एक अज्ञात पुरुष का शव नहर में पड़ा है।शव की आयु लगभग 40–45 वर्ष प्रतीत हो रही थी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्यवाही पश्चात पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया।शव की शिनाख्त सुरेन्द्र राय के रूप में हुई।प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होने पर थाना कुसमुंडा में अपराध क्रमांक 98/25 धारा 103(1) बी.पी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में तथा हत्या की गुत्थी सुलझाने हेतु विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई।टीम का मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश ठाकुर , साइबर प्रभारी श्री रविन्द्र कुमार मीना एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विमल पाठक द्वारा किया गया।साइबर सेल कोरबा की सहायता से व मुखबिर तंत्र की सक्रियता से आरोपी जोगेन्द्र सिंह व देवेन्द्र महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुरेन्द्र राय से पूर्व परिचय था तथा किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों ने मिलकर उसे शराब पिलाकर मारपीट की और नहर में धकेल कर हत्या कर दी।दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर धारा 238, 3(5) बी.पी.एन.एस. के तहत जोड़ा गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।उक्त कार्रवाई में कुसमुंडा पुलिस टीम, साइबर सेल तथा पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला की प्रमुख भूमिका रही।अपराध क्रमांक 98/25 धारा 103, 238, 3(5) बी.पी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध।मृतक – सुरेन्द्र राय पिता जगलाल राय, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चन्दन, थाना बौंसी, जिला भागलपुर (बिहार)।
आरोपीगण –1. जोगेन्द्र सिंह, पिता – नवकिशोर, उम्र 24 वर्ष, निवासी – जगदीशपुर, थाना चोपन, जिला सोनभद्र (UP)।2. देवेन्द्र महतो, पिता – बैजनाथ महतो, उम्र 48 वर्ष, निवासी – परिहिया, थाना सरैयां, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार)।
3.
: एसपी ने किया कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण।
Mon, Apr 14, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आज कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान थाने में लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई।श्री तिवारी ने सभी विवेचकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण के निराकरण उपरांत संबंधित आवेदक को की गई कारवाही से अवगत कराया जाए।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।उन्होंने अधिकारियों को जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने तथा प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनने के निर्देश दिए।
: कोरबा पुलिस की मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।
Mon, Apr 14, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों, अवैध शराब तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों के विरुद्ध विशेष अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीना तथा नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में कोरबा जिले की विभिन्न पुलिस इकाइयों द्वारा समन्वित एवं सघन कार्रवाई की गई।थाना दर्री, दीपका, सीएसईबी, कोतवाली, कुसमुंडा एवं बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत कुल 12 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में चंदन चौहान, दीपक रोहिदास, राधे पांडे एवं पदम दास वैष्णव शामिल हैं, शेष सभी अन्य महिला आरोपी हैं। इन सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एवं एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।इस अभियान के दौरान कुल 59 लीटर अवैध शराब तथा 430 ग्राम गांजा जप्त किया गया।कोरबा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाया जा रहा यह अभियान पूरी गंभीरता एवं सख्ती के साथ आगे भी निरंतर जारी रहेगा।