Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

सर्प पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा, विश्व सर्प दिवस पर सर्प संरक्षण पर दिया जोर – जितेंद्र सारथी।

विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) – 16 जुलाई "साँप बचेंगे, तभी प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रहेगा"

लखाली गाँव म सैकड़ो बछर ले सरलग चलत हे बिहनिया बेरा के राम-राम।

मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़, जिला रायपुर महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पर गजा-मूंग प्रसाद एवं शरबत वितरण का हुआ भव

हाथी प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने के निर्देश, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में भी विलंब न हो: कलेक्टर।

: कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं

सक्ती।   कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टर कार्यालय में जिले के विभिन्न दूर दराज के क्षेत्रों से आए आमलोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए है। जनदर्शन में विकासखंड मालखरौदा के ग्राम पिहरीद निवासी श्री चंद्रिका प्रसाद साहू ने प्रधानमंत्री आवास के चौथा किस्त प्राप्त नहीं होने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का तीन किस्त की राशि प्राप्त हो चूकी है और चौथे किस्त कि राशि नहीं मिली है लेकिन जनपद पंचायत मालखरौदा के आवास शाखा से पता करने पर वहां के अधिकारी द्वारा बताया गया कि चौथी किस्त कि राशि उनके इलाहाबाद बैंक मालखरौदा के खाता में जमा कर दी गई है और खाते से राशी का आहरण भी किया गया है। जब कि मेरे द्वारा कोई भी राशि नहीं निकाला गया है। इसी प्रकार आज हसौद तहसील के ग्राम अमलीडीह निवासी राम प्रसाद मनहर ने आधार कार्ड अपडेट कराने एवं शिक्षा दिलाने के संबंध में पहुंचे, अड़भार तहसील के ग्राम कर्रागांव निवासी रोहित कुमार लहरे ने किसान सम्मान निधि का राशि दिलाने के संबंध में, हसौद तहसील ग्राम झरप निवासी मिलाराम टंडन पिता बोधराम द्वारा स्थगन आदेश निरस्त करके अभिलेख दुरस्त कराने का आवेदन लेकर पहुंचे, डभरा तहसील के ग्राम धमनीपाली निवासी अजब लाल पिता कामता प्रसाद ने जमीन डुबान की मुआवजा राशि प्रदान कराने के संबंध में, सक्ती तहसील के ग्राम नवापारा कला के रमेश कुमार पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के संबंध में, सक्ती तहसील के ग्राम जेठा की गायत्री बाई द्वारा धान का बोनस राशि नहीं मिलने के संबंध में आवेदन सहित अन्य विभिन्न ग्रामीणों द्वारा राजस्व, आर्थिक सहायता, आवास, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, भूमि विवाद, राशन कार्ड, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागो को प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन