Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

हाथी प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने के निर्देश, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में भी विलंब न हो: कलेक्टर।

फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार।

कोरबा खनिज विभाग का खनिजों के अवैध परिवहन, भण्डारण व उत्खनन के खिलाफ सख्त रुख। 4 ट्रेक्टर जप्त तथा 8 रेत भण्डारणों को न

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी: सैय्यद मकबूल अली बने दुर्ग संभाग के सह-प्रभारी।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान।

बिलासपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी: सैय्यद मकबूल अली बने दुर्ग संभाग के सह-प्रभारी।

बिलासपुर (दैनिक न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ में पूर्व एल्डरमेन एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली को दुर्ग संभाग का सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

उनकी नियुक्ति का आदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

सैय्यद मकबूल अली लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं।

वे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं बिलासपुर नगर निगम के पूर्व एल्डरमेन के रूप में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

चुनावी रणनीति में माहिर और इलेक्शन मैनेजमेंट में अपनी कुशल कार्यक्षमता के लिए पहचान रखने वाले सैय्यद मकबूल अली ने विभिन्न विधानसभा, लोकसभा एवं नगरीय निकाय चुनावों में संगठन के लिए प्रभावी रणनीति बनाने, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं के समन्वय और चुनाव संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

राजनीतिक गलियारों में सैय्यद मकबूल अली को भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के खास सिपहसालार और विश्वसनीय सहयोगियों में गिना जाता है। संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी प्रबंधन में उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा चर्चा का विषय रही है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि सैय्यद मकबूल अली अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को दुर्ग संभाग में और अधिक मजबूत करेंगे तथा संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन