Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

सर्प पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा, विश्व सर्प दिवस पर सर्प संरक्षण पर दिया जोर – जितेंद्र सारथी।

विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) – 16 जुलाई "साँप बचेंगे, तभी प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रहेगा"

लखाली गाँव म सैकड़ो बछर ले सरलग चलत हे बिहनिया बेरा के राम-राम।

मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़, जिला रायपुर महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पर गजा-मूंग प्रसाद एवं शरबत वितरण का हुआ भव

हाथी प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने के निर्देश, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में भी विलंब न हो: कलेक्टर।

रायपुर : मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़, जिला रायपुर महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पर गजा-मूंग प्रसाद एवं शरबत वितरण का हुआ भव

रायपुर (न्यूज उड़ान) महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़, जिला रायपुर द्वारा जगन्नाथ मंदिर, अवन्ति विहार, गायत्री नगर, रायपुर में समाज की महिलाओं द्वारा विधिवत महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए गजा-मूंग का प्रसाद एवं शरबत वितरण का भव्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष श्री गजानंद यादव के नेतृत्व एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मदन लाल रावत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तन-मन-धन से सेवा करते हुए हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं शीतल शरबत वितरित किया। सेवा, समर्पण एवं सहयोग की इस भावना ने समाज की एकजुटता का सुंदर परिचय प्रस्तुत किया।

महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा हमें सेवा, समरसता, समानता, भाईचारा और मानव कल्याण का संदेश देती है।

मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ सभी समाजजनों से आह्वान करता है कि हम अपने सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजते हुए शिक्षा, संगठन, सेवा और संस्कार को जीवन का आधार बनाएं।

एकजुट समाज ही विकास, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति होता है। आइए, हम सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर समाजहित में संगठित होकर कार्य करें तथा नई पीढ़ी को संस्कार, शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ें।

प्रदेश महासचिव श्री मनोज कुमार यादव ने "महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा पर समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य को लेकर मंगलकामना की l

तथा उन्होंने कहा की मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ का प्रत्येक सदस्य समाज की शक्ति है।

जब हम सब एक परिवार की भावना से संगठित होकर कार्य करेंगे, तभी समाज शिक्षा, सामाजिक उत्थान, युवा सशक्तिकरण और सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

मैं प्रदेश के सभी समाजजनों से आग्रह करता हूँ कि व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत बनाएं, एक-दूसरे का सम्मान करें, युवाओं को आगे बढ़ाएं और समाजहित के प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएं।

हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी पहचान और सबसे बड़ी ताकत है।

महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

इस अवसर पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित हो कर पुरे प्रदेश वासियों को एवं आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनायें दी तथा अपने करकमलो से प्रसाद वितरण किया ।

इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्य. सदस्य शंकर यादव, संरक्षक परमेश्वर यादव, प्रचार -प्रसार मंत्री मीत यादव,श्री अजय यादव, गणेश यादव, कुलोमणी यादव, सतीश यादव, गुलेश्वर यादव, बसंत यादव, रंजीत यादव, मनीष यादव, बबलू यादव, मुकेश यादव, सुरभि यादव, कु. रेशमा यादव, कु. करुणा यादव, प्रद्युम्न यादव, लोकेश यादव, अमित यादव, शेखर यादव, अक्षय यादव, जितेश यादव, हितेश यादव, आनंद यादव, घनश्याम यादव, संजू यादव, विकास यादव, अनिल यादव, रामप्रसाद यादव, प्रशांत यादव, राकेश यादव, रमेश यादव, परमानंद यादव,कु. ज्योति यादव, श्रीमती स्नेहा यादव, श्रीमती लता यादव, श्रीमती बिमला यादव, श्रीमती कमला यादव, श्रीमती उर्मिला यादव, श्रीमती सेबती यादव, श्रीमती जयंती यादव,अनुराधा यादव,श्रीमती पिंकी यादव, श्रीमती रिया यादव, श्रीमती ईनामिका यादव, श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती गीता यादव, श्रीमती संगीता यादव, श्रीमती अहिल्या यादव, श्रीमती चंपा यादव, श्रीमती कुसुम यादव, श्रीमती नेहा यादव, श्रीमती रत्ना यादव, श्रीमती पवन, श्रीमती पूर्णिमा, श्रीमती लक्ष्मी यादव , श्रीमती नंदनी, श्रीमती पदमा यादव सहित समाज के सैकड़ों सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन