Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

सर्प पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा, विश्व सर्प दिवस पर सर्प संरक्षण पर दिया जोर – जितेंद्र सारथी।

विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) – 16 जुलाई "साँप बचेंगे, तभी प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रहेगा"

लखाली गाँव म सैकड़ो बछर ले सरलग चलत हे बिहनिया बेरा के राम-राम।

मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़, जिला रायपुर महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पर गजा-मूंग प्रसाद एवं शरबत वितरण का हुआ भव

हाथी प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने के निर्देश, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में भी विलंब न हो: कलेक्टर।

: छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने ली जिला अधिकरियों की समीक्षा बैठक

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री के. पी. खाण्डे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री के.पी. खाण्डे ने बैठक में बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग एक संवैधानिक संस्था है। इस वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा के साथ ही इस वर्ग के साथ होने अन्याय पर अंकुश लगाना और पीड़ितों को न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकताओं में है। आयोग विशेष न्यायालय के रूप में कार्य करती है और आयोग की अनुशंसा को मानने की बाध्यता है। उन्होंने सभी विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य शासन द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ पात्र और जरूरतमंद हितग्राहियों को अवश्य प्रदान की जाए। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिले में अनुसूचित वर्ग हेतु संचालित छात्रावास, आश्रमों तथा वहां रहने वाले बच्चों की संख्या की जानकारी लेते हुए योजनाओं का लाभ नियमानुसार उपलब्ध कराने को कहा। अध्यक्ष श्री खाण्डे ने बैठक में कृषि, पंचायत, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्स्य, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पशुपालन, उद्यान, खाद्य, सहित अन्य विभागों की समीक्षा की उन्होंने अधिकारियों से अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को विभाग में संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु सहयोग करने की अपील की। बैठक में अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रमेश पैगवार, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरज सिंह राठौर, जिला शिक्षाधिकारी बी एल खरे, आदिम जाति कल्याण विभाग संजय सिंह, जिला पंचायत नोडल अधिकारी बी.पी भारद्वाज, जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन