: पिता की हत्या कर 04 वर्षों फरार आरोपी को तारबाहर पुलिस टीम के द्वारा पंजाब (राजपुरा) से पकड़ा गया ।
Vivek Sahu
Mon, Jan 29, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आकाश शंकर दिनांक 09.10.20 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बड़ा भाई राहुल शंकर आये दिन अपने पिताजी से पैसे की मांग कर गाली गलौच मारपीट करते रहता है।
दिनांक 08.10.20 को सुबह राहुल शंकर अपने पिताजी से पैसे की मांग कर गाली गलौच कर रहा था, प्रार्थी काम से व्यापार विहार गया हुआ था, करीब दोपहर 02.30 बजे उसका दोस्त जाहिर मोहम्मद फोन से बताया कि तेरे पिताजी अरूण शंकर बेहोशी के हालत कंस्ट्रक्शन कालोनी में विजय सिंह के ऑफिस के पास पड़ा हुआ है।
तब प्रार्थी एवं उसके दोस्त पिता जी को रेल्वे अस्पताल में ले गये वहां से रिफर करने पर सिम्स अस्पताल भर्ती किये जहां ईलाज के दौरान दिनांक 13.10.20 को आहत अरूण शंकर की मृत्यु हो गयी।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 294, 506, 323 भादवि का प्रकरण दर्ज कर विवेचना दौरान धारा 302 भादवि जोडी गयी ।
प्रकरण में आरोपी घटना दिनांक से फरार हो गया था, जो पंजाब में छुप कर काम करने की सूचना मिलने पर पुलिस् अधीक्षक श्रीमान संतोष कुमार सिंह ( भा पु से) एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे पुलिस टीम द्वारा ग्राम लुखण्ड थाना शंभू जिला पटियाला पंजाब से आरोपी को पकडकर थाना तारबाहर लाने पर आज दिनांक 28.01.24 को आरोपी से पुछताछ पर अपराध करना स्वीकार किया है प्रकरण में आरोपी की विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है!
संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल अग्रवाल, प्रआर. देवमुन पुहुप आर. राहुल राजपूत, राकेश बंजारे का योगदान रहा ।
आरोपी :
01. - राहुल शंकर पिता स्व. अरूण शंकर जाति सोनकर उम्र 30 वर्ष निवासी प्रेम नगर गुढियारी जिला रायपुर छ.ग. हा.मु.— निवासी रेल्वें कंस्ट्रक्शन कालोनी क्वा.नं. - 884 /2 तारबाहर बिलासपुर छ.ग.।
नाम मृतकः–अरूण कुमार पिता स्व. बाबू लाल शंकर उम्र 58 वर्ष निवासी रेल्वें कंस्ट्रक्शन कालोनी क्वा.नं. - 884/2 तारबाहर बिलासपुर छ.ग. घटना दिनांक: - 08.10.20 के 14.00 बजे दिन में
रिपोर्ट दिनांकः–09.10.20 के 18.30 बजे रात्रि में
घटना स्थलः– रेल्वे कंस्ट्रक्शन कालोनी विजय सिंह के आफिस के पास तारबाहरTags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन