Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

सर्प पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा, विश्व सर्प दिवस पर सर्प संरक्षण पर दिया जोर – जितेंद्र सारथी।

विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) – 16 जुलाई "साँप बचेंगे, तभी प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रहेगा"

लखाली गाँव म सैकड़ो बछर ले सरलग चलत हे बिहनिया बेरा के राम-राम।

मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़, जिला रायपुर महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पर गजा-मूंग प्रसाद एवं शरबत वितरण का हुआ भव

हाथी प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने के निर्देश, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में भी विलंब न हो: कलेक्टर।

: पुराना पावर हाउस स्थित बंद पड़े गगन पेट्रोल पंप से सीसीटीवी कैमरा पैनल बोर्ड स्टेबलाइजर टुल्लू पेट्रोल पंप चोरी करने वाले आरोपी तोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बिलासपुर (न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मदनलाल टंडन निवासी वार्ड नंबर 29 गुरु घासीदास मंदिर के पास तारबहार बिलासपुर के द्वारा दिनांक 08.01.24 को अज्ञात आरोपी द्वारा पावर हाउस तोरवा स्थित गगन  पेट्रोल पंप से पावर रूम का इलेक्ट्रिक पैनल बोर्ड स्टेबलाइजर ऑटोमेशन सिस्टम सीसीटीवी कैमरा टुल्लू पंप, पंप स्टार्टर ,वाटर कूलर मशीन आदि सामान के चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 14 / 2024 धारा 457,380, भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया । इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह(भापुर्स) अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार(भापुसे) को दी गई थी जिस पर तत्काल अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए थे जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में टीम तैयार कर पता तलाश की जा रही थी जो पता तलाश दौरान तोरवा पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर आरोपी संदेही रोहन प्रधान उर्फ गोल्डी प्रधान तथा भुवनेश्वर पटेल उर्फ बना को पकडकर पूछताछ किया जिससे पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया जिनके कब्जे से चोरी किया गया सामान जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर उनि. दिनेश पुरैना सहायक उप निरीक्षक भारत लाल राठौर आरक्षक अजय शर्मा सुनील सिंह ,लक्ष्मी कश्यप का सराहनीय योगदान रहा। आरोपी... रोहन प्रधान उर्फ गोल्डी 1.प्रधान पिता स्वर्गीय नरेश उर्फ बबलू प्रधान उम्र 30 साल पता पुराना पावर हाउस तोरवा 2.भुनेश्वर पटेल उर्फ भन्ना पिता पिल्लू राम पटेल उम्र 30 साल पता बरखदान देवरी खुर्द थाना तोरवा बिलासपुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन