: ग्राम लुतरा नहर के पास जुआ फड पर रेड कर सीपत पुलिस की कार्यवाही ।
Fri, Jul 18, 2025
बिलासपुर( न्यूज उड़ान )विवरण इस प्रकार है दिनांक 16.07.2025 को जरिये मुखबिर से सीपत पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम लुतरा में नहर के पास जंगल की आड में ग्राम लुतरा का शेख सफर एवं ग्राम झलमला का शेख अफजल दोनो मिलकर जुआडियों को ईकट्ठा कर जुआ खेलाकर संगठित अपराध कर रहे है ।सूचना पर सीपत पुलिस द्वारा टिम तैयार कर नहर के पास लुतरा में चारो ओर से सुनियोजित तरिको से घेरा बंदी करते हुये 08 जुआडियो को 52 पत्ती ताश से रंगे हाथ जुआ खेलते हुए पकडे । जिनके फड से आरोपियो के द्वारा दाव पर लगाये गये 09 नग एंड्राईड मोबाईल एवं 52 पत्ती तास 7,450 रूपये नगदी रकम को जप्त कर सभी आरोपियों को धारा 112 बीएनएस एवं 3(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि भारत सिंह मरकाम, प्र आर जयपाल सिंह बंजारे आरक्षक प्रकाश जगत, रामचंद्र उईके, लक्ष्मण चंद्रा, शरद साहू, ज्ञानेश्वर यादव, आकाश मिश्रा, नितिश कुमार का सराहनीय योगदान है।गिरफ्तार आरोपी का नाम01 शेख शफर पिता शेख स्माईल उम्र 37 वर्ष साकिन लुतरा, थाना सीपत ।
02 शेख अफजल पिता शेख अहमद उम्र 42 साल साकिन ग्राम झलमला, थाना सीपत ।
03 रवि बरानी पिता प्रितम बरानी उम्र 35 वर्ष साकिन जबड़ा पारा, सरकंडा, थाना सरकंडा, बिलासपुर 04 अमन साहू पिता राजाराम साहू उम्र 21 वर्ष साकिन तिफरा, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर ।
05 विष्णु लोधी पिता जय सिंह लोधी उम्र 52 वर्ष साकिन मोपका, थाना सरकंडा, बिलासपुर ।
06 संदीप यादव पिता रामअवध यादव उम्र 19 वर्ष साकिन जबड़ापारा, सरकंडा थाना सरकंडा ।
07 दीपक साहू पिता अर्जुन साहू उम्र 30 वर्ष साकिन जबड़ापारा, थाना सरकंडा, बिलासपुर ।
08 रमेश आर्मो पिता मान सिंह आर्मो उम्र 25 वर्ष साकिन लुतरा थाना सीपत, बिलासपुर ।जप्ती मशरूका
1. 09 नग मोबाईल फोन
2. 52 पत्ती तास
3. नगदी रकम 7450 रूपये
: अवैध प्रतिबंधित टेबलेट बिक्री करने वालों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।
Fri, Jul 18, 2025
बिलासपुर (न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र में अवैध नशीला इंजेक्शन/टेबलेट बिक्री करने की शिकायत मिल रही थी।जिस संबंध में मुखबीर लगातार पतासाजी किया जा रहा था, कि दिनांक 17.07.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरटीओ कार्यालय के सामने मेनरोड लगरा में एक युवक अवैध रूप से नशीली टेबलेट बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के हमराह में तत्काल टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये स्थान आरटीओ कार्यालय के सामने लगरा में रेड कार्यवाही किया गया। जहां मुखबीर के प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही युवक को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम यश उर्फ योगविन्द चन्द्राकर निवासी दर्राभाठा सीपत का रहने वाला बताया, जिससे मुखबीर सूचना के संबंध में अवगत कराकर विधिवत् तलाशी लिया गया। जिसके तलाशी पर दो डिब्बों में प्रतिबंधित NRs Dieyelomine Hydrochloride Tramadol Capsule 33 स्ट्रिप कुल 266 नग किमती 1716 रू. प्रतिबंधित टेबलेट बरामद हुआ, जिस संबंध में पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखकर दिये जिससे आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी यश उर्फ योगविन्द चन्द्राकर को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
: थाना क्षेत्र में सूदखोर के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार।
Sat, Jul 12, 2025
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भागवत प्रसाद सूर्यवंशी निवासी पंधी थाना सीपत का दिनांक 10.07.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसे पैसों की आवष्यकता पड़ने पर वह आसपास पता किया तब परसाही के महेष कुमार डहरिया से सम्पर्क कर रकम मांगा जो रकम के बदले में मोटर सायकल को गिरवी रखने एवं 5% ब्याज देने की बात बोला जिससे पैसों की आवश्कता होने पर वह अपनी मोटर सायकल होण्डा लियो क्र. CG 10 AY 8098 को गिरवी रखकर पैसे ले लिया । एक माह पूरा नहीं होने पर भी महेष डहरिया इसे ब्याज का रकम एवं गाड़ी की मूल पेपर मांगने लगा यदि नही दोगे तो तुम्हारा गाड़ी डूब जायेगा कहकर मारने पीटने की धमकी देने लगा। जिससे डर से वह ब्याज का 400 रू. एवं अपने गाड़ी का पेपर उसके पास छोड़ दिया, तब पता चला कि इसी प्रकार से आसपास के लोगों का भी गाड़ी को गिरवी रखकर अपने पास रखा है, और ब्याज के पैसों के लिए लोगों को आये दिन प्रताड़ित कर डरा धमका कर पैसा वसूली करता है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना कर घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देषित किये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल आरोपी महेश कुमार डहरिया का पता तलाश कर सकुनत से पकड़ा गया । जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर ब्याज के रकम देने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना एवं आसपास के लोगों के वाहन को ब्याज का रकम देकर गिरवी रखना स्वीकार करते हुये अपने बाड़ी में रखे प्रार्थी के मोटर सायकल सहित 19 नग मोटर सायकल बरामद कराया जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी. निलेश पाण्डेय, सउनि शैलेन्द्र सिंह, प्र.आर बलवीर सिंह, प्रमोद सिंह, संजीव जांगड़े, विवेक राय, सत्य कुमार पाटले, विकास यादव एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा। अपराध क्रमांक- 947/2025 धारा - 308(5), बीएनएस एवं 3, 4 कर्जा एक्टनाम आरोपी -
01. महेश कुमार डहरिया पिता रामदुलारी डहरिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम परसाही थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)