: पूर्व भारतीय सैनिकों का भव्य स्वागत हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा खरसिया में।
Thu, Jul 24, 2025
पूर्व भारतीय सैनिकों का भव्य स्वागत हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा खरसिया में।ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र अभियान के अंतर्गत खरसिया में सैनिकों के सम्मान में राखी कार्यक्रम एवं राखी संकलन का आयोजन।
सैनिकों के बलिदान की याद में आंखे हुई नम।खरसिया की बहनों ने पूर्व सैनिकों की कलाइयों में बांधी राखी।25 हजार से अधिक रक्षासूत्र एवं मिट्टी खरसिया से भेजी गई बॉर्डर।
खरसिया (न्यूज उड़ान ) ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र के तहत पूरे प्रदेश से 21 लाख राखी लेकर बॉर्डर पर तैनात फौजी भाइयों के लिए ले जाया जा रहा है। इसी कर्म में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा पूर्व सैनिक संगठन को खरसिया आमंत्रित किया गया था।
जिसमें हजारों की संख्या में खरसिया नगर की हर घर से महिलाओं ने भाग लिया एवं रक्षासूत्र एवं मिट्टी लिफाफे में डालकर एकत्रित कर उन्हें भेट किया। उक्त कार्यक्रम आज स्पाइस ऑफ पंजाब ने संपन्न हुआ। जिसमें देश के वीर सपूत महेंद्र प्रताप सिंह राणा (राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन सिपाही पूर्व सैनिक महा सभा) दीपक सिंह(अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन कोरबा)। वारिज सिंह, (सचिव पूर्व सैनिक संगठन सिपाही) अपने अन्य साथियों साथ रक्षासूत्र रथ लेकर खरसिया पहुंचे।
आज खरसिया नगर देशभक्ति और भावनात्मक संबंधों की मिसाल बना, जब “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र ” अभियान के अंतर्गत सैनिकों को सम्मानित करते हुए राखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भारत माता के सपूतों के आगमन के साथ ही उनका भव्य स्वागत किया गया इसके पश्चात माता दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वालित कर आरती की गई इसके पश्चात देश के सम्मान में सभी ने खड़े हो कर राष्ट्रगीत का गान किया एवं इस तरह कार्यक्रम का आरंभ हुआकार्यक्रम का आयोजन "ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र" के तहत किया गया, जो 15 अगस्त 2025 को देशभर में प्रस्तावित विशाल तिरंगा यात्रा और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियान का एक अहम हिस्सा है। इसका उद्देश्य देश के वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को समाज के हर वर्ग से जोड़ना और उन्हें सम्मान देना है।खास बात यह रही कि इस आयोजन में बहनों ने देश के सिपाहियों की कलाई पर राखी बांधकर न सिर्फ रक्षा का संकल्प लिया, बल्कि उन्हें अपना भाई मानकर स्नेह, प्रेम और आभार प्रकट किया।इस भव्य और आत्मीय आयोजन में कई सम्मानित अतिथि शामिल हुए जिसमें मंचस अथिति रहे नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, नायब तहसीलदार मोनल साय, ASI उदय सिंह सिदार ,हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल , प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा ,अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन से ऋतु बंसल, रीना गर्ग रहे साथ ही खरसिया पुलिस, थाना स्टाफ, एन सी सी कैडेट्स उपस्थित रहे। वही हेल्पिंग हैंड्स क्लब टीम अग्रवाल महिला टीम सहित नगर की अनेक प्रतिष्ठित महिलाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में महिलाओं ने सिपाहियों को राखी बांधी, मिठाई खिलाई और जलपान कराकर अपने स्नेह का भावपूर्ण परिचय दिया। सैनिकों की आँखों में भी इस सम्मान को पाकर गर्व और भावुकता झलक रही थी।यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे उस महाअभियान का हिस्सा है, जिसमें देश के सभी राज्यों, जिलों और गांवों तक पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल सैनिकों के योगदान को याद दिलाता है, बल्कि जनमानस को भी यह भाव देता है कि सशस्त्र बल सिर्फ सीमाओं पर नहीं, हमारे दिलों में भी बसे हैं
।कार्यक्रम की जानकारी और संदेश “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” अभियान के पोस्टर के अनुसार दिया गया, जिसके तहत 27 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक मध्य भारत से दिल्ली तक तिरंऑपरेशन सिंदूर”, “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र ”, “कारगिल विजय दिवस”, और “तिरंगा यात्रा” — ये चार स्तंभ हैं, जो इस समर्पण यात्रा को एक नई ऊंचाई दे रहे हैं 26 जुलाई को बिलासपुर के गुड्डू रामनगर मैदान में “कारगिल विजय दिवस” और “सिंदूर उत्सव” मनाया जाएगा।खरसिया के आज इतिहास के पन्नों में एक भावनात्मक पल जुड़ गया। इस कार्यक्रम के द्वारा बहनों ने देश के सरहद पर तैनात जवानों के लिए पूर्व सैनिक संगठन सिपाही के पूर्व सैनिकों के माध्यम से राखियां भेजी और सेना की सुरक्षा के लिए कार्यक्रम का उद्देश्य देश की जनता और उनकी भावनाओं को देश की सेना से जोड़ना "भगवान से प्रार्थना की ।उक्त कार्यक्रम हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गयाजिसमें हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक मनोज गोयल प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा, निलेश अग्रवाल , लोकेश गर्ग , रजत शर्मा , राहुल डनसेना , विकास अग्रवाल,महिला विंग से रीना गर्ग, राखी अग्रवाल , प्रेमलता गोयल , सोनम सलूजा उपस्थित रहे।वही अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की महिलाएं सहित सभी नगर की महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में मंच संचालन राखी अग्रवाल द्वारा किया गया।
: खरसिया की मिट्टी एवं रक्षा सूत्र पहुंचेगी बॉर्डर।
Mon, Jul 21, 2025
पूर्व भारतीय सैनिकों का आगमन 23 जुलाई को खरसिया में।हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आयोजन की तैयारी जोरो पर।नगर में महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा अपने हाथों से बनाई जा रही राखी।खरसिया( न्यूज उड़ान)बॉर्डर पर तैनात इंडियन आर्मी जो कि त्योहारों के अपने घर नहीं जा पाते हमारी रक्षा हेतु अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी रक्षा करते है। उनके लिए पूर्व भारतीय सैनिकों द्वारा छत्तीसगढ़ से लाखों राखियां और हर शहर की मिट्टी लेकर बॉर्डर पर जाया जा रहा है। इसी कड़ी में ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र जिसमें हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन भी अपना योगदान दे रही है। भारत की मिट्टी को गौरवान्वित करने वाला अभियान जो भारत के लोगो के देशप्रेम और सैनिकों की मार्मिक भावनाओं को पूर्व सैनिकों द्वारा आपस में मिलाता है। धर्म की नगरी खरसिया में महिला समूहों द्वारा , सामाजिक संगठन द्वारा अपने अपने हाथों से रक्षा सूत्र बनाया जा रहा है वही छोटे छोटे बच्चों द्वारा अपने आर्मी के लिए चिट्ठी भी लिखी जा रही है। जिसमें आपको भी रक्षा सूत्र भेजना हो तो आप राखी अग्रवाल , रीना गर्ग , प्रेमलता गोयल या सोनम सलूजा से संपर्क कर उन्हें भेज सकते है।हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा पूर्व सैनिकों का स्वागत 23 जुलाई को स्पाइस ऑफ पंजाब में किया जाना है । उक्त कार्यक्रम में एस डी एम खरसिया , एसडीओपी खरसिया , नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग समेत नगर की महिलाएं , सामाजिक बंधुगण ,सभी सादर आमंत्रित है।हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक बंटी सोनी , संरक्षक मनोज गोयल , प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा , विकास शारदा , निलेश अग्रवाल , रजत शर्मा , राहुल डनसेना , अम्बर अग्रवाल , साहिल शर्मा , डॉक्टर विकास अग्रवाल , डॉक्टर दिलेश्वर पटेल समेत सभी अन्य सदस्यगण जोर शोर से तैयारी में लगे है। साथ ही हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक मनोज गोयल ने अपील की है कि नगर के समस्त महिलाएं माताएं बहने इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले।वही विन्नी सलूजा ने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन हमेशा ही इंडियन आर्मी के सम्मान में एवं पुलिस रक्षकों के सम्मान में आयोजन करते आ रहा है।राखी अग्रवाल ने बताया कि नगर की समस्त महिलाओं द्वारा सामाजिक संगठनों द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्षासूत्र एकत्रित कर उसे सजाकर तैयारी की जा रही है। नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि यह पल गौरवान्वित करने वाला पल है एवं खरसिया की मिट्टी बॉर्डर तक पहुंचना यह हमारा सौभाग्य है । इसमें सभी नगरवासियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील करता हु।आपको बता दे पूर्व सैनिकों का आगमन कि दिनांक 23 जुलाई दिन बुधवार दोपहर 1 बजे स्पाइस ऑफ पंजाब में होगा।
: इस शहर को भी अपना घर समझे और स्वच्छ रखेः उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।
Mon, Jul 21, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान)
छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि व विधायी कार्य, तथा नगरीय प्रशासन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत लगभग 30 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिसमें भूमिपूजन के 74 कार्य राशि 24 करोड़ 76 लाख और लोकार्पण के 19 कार्य राशि चार करोड़ 60 लाख रूपये शामिल है।
उन्होंने विवेकानंद उद्यान के सामने अटल परिसर का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने अटल परिसर में स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकूर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्दार्थ तिवारी सहित वार्ड पार्षद अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी और आम नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह गौरव की बात है कि अब प्रदेश के नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त होने लगा है। कोरबा नगर पालिक निगम को भी स्वच्छता के लिए पुरुस्कार मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कोरबा में तेज गति से स्वच्छता का काम हो रहा है।आने वाले समय में कोरबा नम्बर वन पर रहे, इसके लिए आमजनों का सहयोग जरूरी है।
प्रभारी मंत्री श्री साव ने कहा कि जिस तरह हर व्यक्ति अपने घर को स्वच्छ रखता है।उसी तरह शहर को भी अपना घर समझे और स्वच्छ रखे। कोरबा शहर साफ सुथरा हो, इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ियों का मान सम्मान करते हुए अलग राज्य बनाया। आज उनकी वजह से ही यह छत्तीसगढ़ विकास की राह में लगातार आगे बढ़ रहा है। अटल जी के देश के विकास में योगदान को याद करने के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण कर प्रतिमा स्थापित की जा रही है।
श्री साव ने कोरबा के विकास के लिए नगर निगम में 72 कार्यों हेतु 18 करोड़ रुपये और देने की घोषणा करते हुए कहा कि कोरबा ऊर्जाधानी है और यहाँ के लोगों में ऊर्जा बनी रहे इस दिशा में कार्य करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में विकास के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। अकेले कोरबा नगर निगम को 280 करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए दी गई है।
उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की राशि से भी विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री श्री साव ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महतारी वन्दन योजना प्रारंभ की गई है। इससे प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में हर माह 5 तारीख को राशि पहुँच जाती है। उन्होंने कोरबावासियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी चाहते हैं कि सभी शहर स्वच्छ रहे और वे इस पर नजर बनाए रहते हैं, इसलिए कोरबा को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने एसईसीएल गेवरा क्षेत्र द्वारा सीएसआर से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 3 बस, एक सेक्शन मशीन, एक ई-वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में 5 हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी, 5 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा द्वारा स्वच्छता रैंकिंग में आठवां स्थान प्राप्त करने पर मंत्री का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग,वाणिज्य और श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव् साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कोरबा के विकास के लिए पर्याप्त राशि प्रदान की है। इसके अलावा डीएमएफ और अन्य मद से भी कोरबा को विभिन्न कार्य के लिए राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिले से प्राप्त राशि को जिले में ही खर्च करने की व्यवस्था प्रदान की है। इससे कोरबा में लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनता के पैसों को जनता के लिए ही खर्च किया जा रहा है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आने वाले समय में कोरबा शहर के सभी वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश की उद्योग नीति को राज्य के बेरोजगारों के लिए बेहतर बताते हुए इससे लाभ मिलने की बात कही और बताया कि उद्योग के लिए राज्य में बड़ी राशि का निवेश हुआ है। उन्होंने राज्य में बहुत कम समय में ही मोदी की गारंटी पूरा होने की बात कहते हुए प्रदेश के किसानों, गरीबो और महिलाओं को इससे लाभ होने की जानकारी दी। मंत्री श्री देवांगन ने शहर के सभी 67 वार्डों में समग्र विकास कार्य कराने के लिए संकल्पित होने की बात कही और स्वच्छता के मामले में देश की रैंकिंग में नम्बर वन बनाने की दिशा में कार्य करने और आमनागरिको से भी इसके लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने अटल परिसर के निर्माण और पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा के अनावरण होने पर इसे कोरबा के लिए गौरव बताया। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम में विकास के कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। निगम को विकास कार्य के लिए पर्याप्त राशि मुहैया कराई जा रही है। आने वाले दिनों में विकास के कार्य और भी होते रहेंगे। महापौर ने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि हमारा शहर और भी स्वच्छ बने और देश में स्वच्छता के मामले में नम्बर वन रहे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने आज हुए लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि अटल परिसर का लोकार्पण होने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों के लिए कोरबा नगर निगम को जो राशि मिली है उससे लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। निगम आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता के लिए 26वीं रैंकिंग से देश में अब कोरबा नगर निगम ने 8वीं रैंक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम कोरबा वाटर प्लस होने के साथ थ्री स्टार रैंकिंग है। निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।