: कांग्रेस कार्यकाल में भू स्थापित हुए बेरोजगार- प्रेमचंद पटेल
Sat, May 4, 2024
कोरबा l कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल में कोयला उत्खनन क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकाल में भूमि अधिग्रहित के समय मध्य प्रदेश में व केंद्र में कांग्रेस की शासन थी l
गेवरा ,दीपका ,कुष्मुडा , बांकी मोगरा खदान में सांसद दंपति के समय प्रारंभ हुआ था वर्तमान छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत मध्य प्रदेश शासन में मंत्री थे, उसके बाद डॉक्टर महंत जांजगीर लोकसभा क्षेत्र जिसमें कोरबा भी शामिल था कई बार सांसद रहे सांसद दंपति के समय भू अधिग्रहण कर कोयला खदानें संचालित की गई इसके पश्चात कुछ भू स्वामियों को जमीन के बदले नौकरी या मुआवजा न देकर तथा तथा अरंगा लगाकर भू स्थापित की फाइल दबा दी गई जिससे उन्हें तत्काल न्याय नहीं मिल पाया अगर वह चाहते तो भू अर्जन के समय ही भू मालिकों के भूमि के ऐवज में नौकरी या विस्थापन हो गया होता लेकिन कांग्रेस अपने नीति के अनुसार हर मामले को उलझा कर रखने की आदी है जिसके परिणाम स्वरूप गेवरा ,दीपिका के भू मलिक आज भू स्थापित होकर दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं यह अत्यंत दुखद और निराशाजनक है क्योंकि कांग्रेस शासन में मंत्री व सांसद रहे डॉक्टर चरण दास महंत व उनकी पत्नी सांसद ने स्वयं विस्थापित बनाने वाले को झूठी आंसू पोछ रहे हैं और गलत आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा शासन में आप भू स्थापित हुए हो जबकि वास्तविकता है कि कांग्रेस शासन और सांसद दंपति के समय भूमि स्वामीयो की समस्या का हल कर दिया गया होता तो आज भू मलिक भू स्थापित होकर दर-दर की ठोकरे न खाते इसकी पूरी जिम्मेदारी तत्कालीन कांग्रेस सरकार और सांसद दंपति के खाते में जाता है लेकिन दुर्भाग्य है की कांग्रेस ने एक तरफ भू स्थापित बनाया बेरोजगार किया वहीं दूसरी ओर उनके आंसू पोंछ कर झूठे आरोप लगा रहे हैं कि वर्तमान भाजपा केंद्र सरकार भू स्थापितों की समस्या हल नहीं कर रही है।
अब समय आ गया है कि जिस कांग्रेस ने भू स्वामियों को भू स्थापित तथा बेरोजगार किया ऐसे कांग्रेस को अपने मताधिकार से सबक सीखने का समय आ गया है।
: देवांगन समाज ने भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को दिया अपना समर्थन, सौंपा पत्र
Sat, May 4, 2024
कोरबा। जिला देवांगन समाज ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को अपना पूरा समर्थन दिया है, इस बाबत समाज ने अपना समर्थन पत्र प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को सौंपा।
देवांगन समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन की उपस्थिति में समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में प्रदेश देवांगन समाज के अधिक संख्या में पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा के कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को समर्थन पत्र सौंपा।
इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष और पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जनप्रतिनिधि के रुप में विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले प्रखर नेत्री को कोरबा लोकसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। सुश्री सरोज पांडेय के जीतने के बाद कोरबा लोकसभा की आवाज प्रबलता से दिल्ली में पहुंचेगी।इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन,संगठन के उपाध्यक्ष रवि देवांगन, महेंद्र देवांगन, शामिल युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोहर देवांगन, जिला अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन महासचिव सनत देवांगन, पंकज देवांगन, झखेंद्र देवांगन,देवेंद्र देवांगन, यशवंत देवांगन, आनंद देवांगन, जिला उपाध्यक्ष दिलचंद देवांगन, सचिव मोतीलाल देवांगन, संरक्षक डा प्रदीप देवांगन, छेदी लाल देवांगन , लक्ष्मीकांत देवांगन, श्याम कुमार देवांगन, भुनेश्वर देवांगन, सोहन देवांगन, देवा देवांगन कृष्णा, अर्जुन देवांगन, गंधु देवांगन समेत अधिक संख्या में समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
: जिला प्रशासन व प्रेस क्लब कोरबा के मध्य खेला गया स्वीप सद्भावना मैच
Sat, May 4, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में आज जिला प्रशासन एवं प्रेस क्लब के मध्य स्वीप क्रिकेट सद्भावना मैच का आयोजन प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में आयोजित किया गया।
जिला प्रशासन टीम के कप्तान सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में खेले गए रोमांचक मैच में प्रेस क्लब की टीम विजयी हुई।
मैच समाप्ति के पश्चात कलेक्टर द्वारा विजेता टीम प्रेस क्लब के कप्तान एवं उपविजेता टीम के कप्तान को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विजेता व उप विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए मैदान में उपस्थित सभी खिलाड़ियों, सदस्यों व दर्शकों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।