: एनटीपीसी कोरबा में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन
Sun, May 5, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार SVEEP के अंतर्गत एनटीपीसी कोरबा आवासीय परिसर में आज दिनांक 05.05.2024 को प्रातः 06:15 बजे मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।जिसमें माननीय परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कोरबा श्री सरित महेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रैली आवासीय परिसर के अंबेडकर भवन (भारतीय ध्वज) के पास से प्रारंभ होकर विभिन्न प्रमुख स्थानों से गुजरते हुए वापस अंबेडकर भवन (मोर एनटीपीसी कोरबा सेल्फी पाइंट )के पास समाप्त हुआ.शत् प्रतिशत मतदान के लक्ष्य प्राप्ति हेतु आयोजित रैली में परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कोरबा सहित सभी महाप्रबंधक गण, मानव संसाधन प्रमुख, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी विभागाध्यक्ष गण, कमांडेंट सीआईएसएफ, युनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी गण , बहुत अधिक संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं सीआईएसएफ के जवानों ने अपनी सहभागिता दर्ज करायी।
रैली समाप्ति के पश्चात माननीय परियोजना प्रमुख द्वारा सभी को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गयी।
उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देश में एनटीपीसी कोरबा द्वारा लगातार आवासीय परिसर में बैनर - पोस्टर एवं मतदाता जागरूकता हेतु प्राप्त विडियो क्लीपस के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु अभियान में बढ़ - चढ़ कर अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
: राजनैतिक दलों के समक्ष हुआ ईवीएम/वीवीपेट मशीनों का सप्लीमेंट्री रेण्डमाइजेशन
Sat, May 4, 2024
कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी एवं भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम/वीवीपेट मशीनों (बैलेट यूनिट/कंट्रोल यूनिट) का सप्लीमेंट्री रेण्डमाइजेशन राजनैतिक दलों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।
प्रेक्षक श्री सुखदेव पगारे एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी एवं भरतपुर दो विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम का सप्लीमेंट्री रेण्डमाइजेशन किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे उपस्थित थीं।
: ईवीएम मशीन आईटी कॉलेज से कटघोरा स्ट्रांग रूम में किया गया शिफ्ट
Sat, May 4, 2024
कोरबा लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले में मतदान दलों को सहूलियत प्रदान करने के लिए विधानसभा कटघोरा एवं पाली तानाखार में निर्वाचन कार्य में उपयोग किए जाने वाले ईवीएम मशीन का वितरण कटघोरा के शासकीय मुकुटधर
पांडेय महाविद्यालय में निर्मित स्ट्रांग से किया जाएगा। जिसकी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
इस हेतु आज जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कोरबा के झगरहा स्थित आईटी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीन को
कटघोरा के मुकुटधर शासकीय महाविद्यालय के लिए शिफ्ट किया गया। मशीनों के परिवहन के लिए जीपीएस युक्त वाहन का प्रयोग किया गया है एवं पूरे घटनाक्रम का वीडियोग्राफी भी की गई है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, एसडीएम कटघोरा श्री सरोज महिलांगे, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री रोहित कुमार, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। मशीनों के सुरक्षित परिवहन हेतु तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी एवं श्री विनय देवांगन को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
गौरतलब है कि मतदान दलों को 06 मई को निर्वाचन सामग्री का वितरण किया जाएगा विधानसभा कोरबा व रामपुर के लिए आईटी कॉलेज से एवं विधानसभा कटघोरा व पाली तानाखार हेतु मुकुटधर महाविद्यालय कटघोरा से ईवीएम मशीन वितरित की जाएगी। मतदान संपन्न होने के उपरांत 07 मई को कटघोरा व पाली तानाखार का मतदान समाग्री मुकुटधर कॉलेज के अस्थाई स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी एवं 08 मई को कटघोरा से ईवीएम मशीन झगरहा स्थित आईटी कालेज स्ट्रांग में लाया जाएगा।