Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: विधायक भैयालाल राजवाड़े ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर किया पलटवार

Vivek Sahu

Sat, May 4, 2024
कोरबा। विधायक भैयालाल राजवाड़े ने शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार किया है। भैया लाल राजवाड़े ने खरगे का बयान हताशा को बताता है। राहुल गांधी लगातार भाग रहे हैं। अमेठी से वायनाड गए, और अब वायनाड से डरकर रायबरेली आ गए हैं। भैया लाल राजवाड़े ने कहा कि, डरने और भगाने का काम तो राहुल गांधी कर रहे हैं। पीएम मोदी जी लगातार बनारस से लड़ रहे हैं, और बाबा काशीनाथ से उनका लगाव है, यह जगजाहिर है। श्री राजवाड़े ने कहा कि, अमेठी में स्मृति ईरानी जी ने राहुल गांधी को बुरी तरह से पटखनी दी है। इसके बाद राहुल गांधी भागकर वायनाड गए। अब उन्हें समझ में आ गया है कि, वायनाड की जनता भी उन्हें रिजेक्ट करने वाली है। अब फिर से लौटकर रायबरेली आए हैं, रायबरेली की जनता ने तय कर लिया है। बरसों उनकी उपेक्षा हुई है, और वहां की जनता के दम पर राजनीति करते रहे हैं। और उसी जनता का ध्यान नहीं रखा। अब जनता राहुल गांधी को वापस भेजने के लिए तैयार बैठी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन