: सिविल लाइन पुलिस के द्वारा अनाचार करने वाले 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Fri, Jun 14, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) विवरण :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता / प्रार्थिया दिनांक 13.06.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसके घर पर दिनांक 12.06.2024 को इसका देवर चावल छोडने के लिए आया हुआ था। जो कि रात्रि होने के कारण इसके घर पर ही रूका था कि रात्रि लगभग 10:30 से 11:00 बजे के मध्य अजय खैरवार, गुडुवा, भागवत का बेटा गुलशन, रामेश्वर का बेटा गुलशन, राजेश, संदीप आये और इसके घर के दरवाजे को खटखटाये तब इसका देवर दरवाजा को खोला तब वे लोग इसके देवर को गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे तथा उसका मोबाईल को छिन लिये
तब इसका देवर डर के मारे वहां से भाग गया।उसके जाने के बाद वे लोग इसके साथ भी मारपीट करने लगे, उसके बाद अजय खैरवार, गुडुवा, रामेश्वर का बेटा गुलशन इसे इसके साथ अनाचार किये है तथा संदीप इसके मुंह को बंद कर दिया था।जिसकी शिकायत पर अपराध धारा 294, 323, 506, 392, 376 (घ), 34 भादवि का घटित होना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व नेहा वर्मा तथा डीएसपी प्रतिभा मरकाम के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस के द्वारा मामले की विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा आरोपीगण (1) राजेश कुमार गाडा पिता धनीराम गाडा उम्र 24 वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.) (2) गुलशन गिदौरे पिता रामेश्वर गिदौरे उम्र वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ. ग.) (3) संदीप यादव पिता मोनू यादव उम्र 30 वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.) (4) गुलशन नटराज पिता भागवत प्रसाद उम्र 25 वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.) (5) अजय खैरवार पिता रमेश खैरवार उम्र 22 वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.) (6) गुडवा उर्फ गुड्डू साहू पिता शिवाजी साहू उम्र 20 वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना सिद्ध पाये जाने से आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड लेकर जेल भेजा गया है।
: अवैध महुआ शराब पर कोरबा आबकारी संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
Fri, Jun 14, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी श्री सौरभ बक्शी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13/06/2024 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बालको क्षेत्र में छद्मक्रेता के माध्यम से महुआ शराब की खरीदारी कर पुष्टि पश्चात् तुलसी मुंडा पति घनश्याम से कुल 45ली महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)34(2) 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर लेकर जेल दाखिल कराया गया।। उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी आधिकारी रमेश अग्रवाल के साथ उपनिरीक्षक आशीष उप्पल, सुकांत पाण्डे और श्रीमती दीपमाला नागदेवे ने कार्यवाही की, मुख्य आरक्षक अजय तिवारी, सुरेश यादव, शरीफ खान,शिव वैष्णव,दशराम सिदार,और नगर सैनिकों रजवाड़े, कुंदन चंद्रा एवम् अंबिका, दीपिका का सराहनीय योगदान रहा.
: नीति आयोग दिल्ली की टीम द्वारा आकांक्षी विकासखण्डों का किया गया दौरा।
Fri, Jun 14, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में नीति आयोग दिल्ली से श्री शिवम मिश्रा (यंग प्रोफेशनल) द्वारा आकांक्षी ब्लॉक पोड़ीउपरोड़ा एवं कोरबा जनपद में चल रहे आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य-कुपोषण, कृषि, पशुपालन से संबंधित सूचकों पर विस्तार से चर्चा की गई एवं संबंधित विभागों से समन्वय कर कमियों को यथाशीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में श्री अरविंद लकड़ा रूर्बन विशेषज्ञ, ब्लॉक फेलो तथा पिरामल फाउन्डेशन के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक उपरांत टीम के द्वारा ग्राम पंचायत दोंदरो का दौरा किया गया, जहां महिला स्व-सहायता समूहों, बैंक सखी इत्यादि की उपस्थिति में समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों, बाजार की उपलब्धि, आय-व्यय एवं इससे संबंधित चुनौतियों और समस्याओं पर चर्चा की गई तथा समस्याओं के निराकरण के सुझाव दिए गए। इसके पश्चात् विकासखण्ड कोरबा के गढ़उपरोड़ा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया गया, इस दौरान वहां उपस्थित सी.एच.ओ. एवं आर.एच.ओ. के साथ संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व देखभाल, गर्भवती महिलाओं के नियमित जांच एवं टी.बी. इत्यादि की अद्यतन जानकारी से टीम को अवगत कराया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिला के घर जाकर उचित पोषण-बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी दी गई।