: क्षेत्र की जनता के सुख-दु:ख में हमेशा साथ रहेगा महंत परिवार
Mon, Jun 17, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत लोकसभा चुनाव के बाद संसदीय क्षेत्र की जनता के बीच आभार जताने पहुंच रहे हैं।इस कड़ी में उन्होंने आज पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया।
आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों व कांग्रेसजनों ने नेता प्रतिपक्ष व सांसद का पुष्पगुच्छ, महामाला से आत्मीय स्वागत किया।पोड़ी उपरोड़ा व पसान में कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष व सांसद ने मतदाताओं सहित जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार फिर महंत परिवार पर भरोसा जताया है और उम्मीदें खाली नहीं जाएंगी।जनता के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास होगा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं, जिस पर उचित निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया।
डॉ.महंत ने कहा कि जनता के हर सुख-दु:ख में महंत परिवार सदैव साथ रहा है और भविष्य में भी साथ रहेंगे।इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष व सांसद ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के मरवाही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोदवाही में भी कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात कर आभार जताया।
कोदवाही मेंं सर्वआदिवासी समाज भवन का लोकार्पण किया गया।मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर प्रवास के दौरान लेदरी में कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात कर सभी के प्रति आभार प्रदर्शित किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा, शैलेष पाण्डेय, पीसीसी के महासचिव प्रशांत मिश्रा, मनोज चौहान, जिला कांग्रेस ग्रामीण बिलासपुर के अध्यक्ष विजय केशरवानी, जीपीएम जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, श्रीमती भावना जायसवाल सहित युवा तुर्क सूरज महंत के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
: राष्ट्रीय वाको इंडिया जूनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
Sun, Jun 16, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल किकबाक्सिंग एसोसियेशन के तत्त्वधान में मर्यादा मैत्री रिसार्ट सिलीगुड़ी में दिनांक 10 से 14 जून 2024 तक जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों से लगभग 600 खिलाड़ीयो ने किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट,किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने वाले राज्य के जूनियर वर्ग के 26 बालक बालिका खिलाड़ियों का चयन रायपुर में आयोजित 11 वी राज्य स्तरीय जूनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
जिन्होंने विभिन्न वजन वर्गो में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 3 स्वर्ण, 7 रजत एवं 7 कांस्य सहित कुल 17 पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। राज्य की टीम में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, बलोदा बाजार, धमतरी, गोरेला पेंड्रा मरवाही सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ी एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी पूजा पांडेय, मयंक डडसेना, तथा कोच मैनेजर के रूप में लोकिता चौहान, हिमांशु यादव, सरवर एक्का, अमन सोनी, सूरज साहू , नमिता साहू के साथ हिस्सा लिया।कोरबा जिले के सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा से 5 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 1रजत तथा 1कांस्य सहित सर्वाधिक 2 पदक जीतकर जिले का नाम राज्य एवं देश में गौरवान्वित किया है। जिनमे बालक वर्ग में रजत गोयल ने रजत एवं तुषार सिंह ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। एकेडमी की आस्था गुप्ता, सिद्धि सोनवानी, सुयश नामदेव ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने वजन वर्ग में टाप 10 में जगह बनाई। यह चैंपियनशिप पूरी तरह से डिजिटल रूप से संपादित हुई, यानी सदस्य पंजीकरण, इवेंट भागीदारी, स्कोरिंग, परिणाम सभी ग्लोबल स्पोर्टडेटा इवेंट मैनेजमेंट सिस्टम और आर स्पोर्ट्स सदस्यता प्रणाली के माध्यम से किए गए। जिले एवं राज्य की टीम के सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, रामकृपाल साहू, क्रीड़ा अधिकारी के आर टण्डन, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षिका सावित्री डडसेना, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा,अंतराष्ट्रीय रेफरी देवसागर साहू,शैलेश सिंह सोमवंशी, विकास नामदेव, रितेश साहा, अशोक साहू, जुनैद आलम,शुभम यादव, रमेश साहू, अंकुश लाल यादव, सानू मेहराज, मो आसिफ, सोमेश साहू, तुषार सिंह, रमनदीप सिंह, आदित्या पाल एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।
: सभी प्राचार्य 95% परिणाम का लक्ष्य रखे - सीआईओ ज़िला पंचायत
Sun, Jun 16, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) शिक्षा विभाग की ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कोरबा ज़िले के सभी हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों का सीईओ ज़िला पंचायत श्री संबित मिश्रा सर के अध्यक्षता में आयोजित किया गया l जिसमे ज़िले में संचालित 180 हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों का उनके स्कूल के व्यवस्था निम्न बिंदुओं पर समीक्षा किया गया -* पिछले सत्र का परीक्षा परिणाम बहुत ही निराशाजनक रहाl अतः इस बार सभी प्राचार्य 95% परीक्षा परिणाम का लक्ष्य निर्धारित करना सुनिश्चित करेl
* स्कूलों में पदस्थ व्याख्याताओं में यदि अतिशेष है तो उनकी सहमति से रिक्त वाले स्कूलों में अध्यापन कार्य हेतु पदस्थापना किया जाएगा l अतः 20 तारीख़ तक सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे l
* सभी स्कूलों में गुणवत्ता सुधार हेतु सेंट्रलाइज़ एग्जाम होना है जिसका लगातार मॉनिटरिंग किया जाएगा l
* लगातार लम्बे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वालों के विरुद्ध आवश्यक व कठोर कार्यवाही किया जायेगा ।
* सभी स्तर के ड्रापआउट बच्चों की सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे lइसके लिए सर्वे करा कर ड्राप आउट बच्चों की संख्या शून्य किया जाना है।
* ज़िला स्तर पर प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित किया जाएगा l
* JEE/NEET कोचिंग हेतु रायपुर भेजने की तैयारी पूर्ण हो चुकी है अतः पालको के साथ जाने की तैयारी प्राचार्यों को सुनिश्चित करे l