: साडा कॉलोनी, जमनीपाली में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार।
Tue, Mar 25, 2025
प्रार्थी ओमप्रकाश साहू ने 28 जनवरी 2025 को थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 जनवरी 2025 को सुबह 11:00 बजे से 2:15 बजे के बीच, वे एवं उनका परिवार कुछ जरूरी काम से घर से बाहर गए थे। लौटने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए थे। इसकी रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 18/2025, धारा 305(ए) व 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच एवं गिरफ्तारी:
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी रविंद्र मीणा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की गई और मध्य प्रदेश के शहडोल व अनूपपुर से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने 23 जनवरी को चोरी करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से दो सोने के लॉकेट, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन, एक जोड़ी चांदी की बिछिया तथा 6,000 रुपये नकद बरामद किए गए। साथ ही, चोरी में इस्तेमाल किए गए दो दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए।अतिरिक्त धाराएं
जांच में यह पाया गया कि आरोपी संगठित होकर अपराध करते थे, अतः धारा 111(2)(ख) व 317(4) बीएनएस भी लगाई गई है।सराहनीय सहयोग:
इस कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राजेश तिवारी,अजय सोनवानी, एसआई संतोष कुमार तांडी, आरक्षक संजय कश्यप, चंद्रविजय चंद्रा, अशोक चौहान, उमेश खूंटे, सुशील यादव एवं डेमन ओग्रे का उल्लेखनीय योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते:।1. दीपक सिंह नेताम उम्र 30 वर्ष, पिता: रामनरेश नेताम, निवासी: चंदनियाकला, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश)
2. कमलेश सिंह गोंड, उम्र 40 वर्ष, पिता: रमेश सिंह गोंड, निवासी: बसंतपुर दफाई, थाना चचई, जिला अनूपपुर (मध्य प्रदेश)
3. संतोष सिंह गोंड, उम्र 51 वर्ष, पिता: स्व. फूलचंद सिंह गोंड, निवासी: चंदनियाकला, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश)
: बालको ने सुरक्षा जागरूकता पहल के साथ मनाया राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह।
Tue, Mar 25, 2025
बालकोनगर( न्यूज उड़ान)वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदार और समुदाय के साथ 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया।सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस वर्ष की थीम ‘विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण’ के तहत बालको ने सभी स्तरों पर सुरक्षा व्यवहार को सुदृढ़ करने के लिए सुरक्षा रैली, सुरक्षा सत्र, सेफ्टी मैराथन और नुक्कड़ नाटक सहित सप्ताहिक जागरूकता अभियान चलाया।कर्मचारियों एवं व्यावसायिक साझेदार की भलाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए कंपनी ने ड्राइवरों और ऑपरेटरों के लिए स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया।
इसके साथ ही विभिन्न चिकित्सा जांच भी सुनिश्चित किया गया। श्रीमती दिशा शुक्ला, फैक्ट्री इंस्पेक्टर, कोरबा ने कंपनी के एक विशेष संवादात्मक सत्र हिस्सा लिया।उन्होंने बालको लेडिज क्लब को अग्नि सुरक्षा, जोखिम जागरूकता और आपातकालीन तैयारियों पर जीवन रक्षक प्रशिक्षण प्रदान किए।इसके साथ ही कंपनी ने ऑडिटिंग के माध्यम से अपने संयंत्र के भीतर सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा क्षेत्र की पहचान कर सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा दिया।
विभिन्न प्रतियोगिता जिसमें कर्मचारियों के लिए ‘कौन बनेगा सेफ्टी चैंपियन’ क्विज तथा स्कूल के बच्चो को शामिल करते हुए ‘स्लोगन’ और ‘ड्राइंग’ का आयोजन कर जागरूकता को बढ़ाया।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको में सुरक्षा प्रोटोकॉल से आगे बढ़कर, एक मौलिक मूल्य है जो हमारी प्रचालन उत्कृष्टता को परिभाषित करता है।'शून्य हानि' का हमारा दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करता है कि सुरक्षा और कल्याण हमारे कार्यस्थल और समुदाय के मूल की हिस्सा हो। निरंतर प्रयासों और सुरक्षा नवाचार के माध्यम से हमारा लक्ष्य एक ऐसी संस्कृति को विकसित करना है जहां ‘सुरक्षा प्रथम’ सब के डीएनए की प्रकृति बन जाए। एक सुरक्षित कार्यस्थल एक सस्टेनेबल कार्यबल में योगदान देता है जो एक विकसित और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव को मजबूत करता है।
बालको विभिन्न प्रशिक्षण के माध्यम कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदाय में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इनमें अग्नि सुरक्षा कार्यशाला, सड़क सुरक्षा कार्यक्रम और संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए दृश्यता में सुधार के लिए रेट्रो-रिफ्लेक्टिव सुरक्षा साइनबोर्ड लगाना शामिल है।बालको के कार्यस्थल और सामुदायिक सुरक्षा के प्रति उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए कंपनी को 2025 के ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार और ग्रो केयर इंडिया से सर्वश्रेष्ठ अग्नि सुरक्षा प्रबंधन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।अंतरराष्ट्रीय स्तर मिला यह सम्मान सुरक्षा उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बालको की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।-------------------------------------
: कोरबा पुलिस ने महिला की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाई – पति ही निकला हत्यारा।
Tue, Mar 25, 2025
कटघोरा( न्यूज उड़ान)थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास दिनांक 24 मार्च 2025 को सुबह एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना मिली।सूचना पर कटघोरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महज कुछ घंटों की गहन छानबीन के बाद पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली।जांच में सामने आया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी।गहन जांच और त्वरित कार्रवाईजिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमान नीतीश ठाकुर एवं एसडीओपी श्री मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक व साइबर सेल की सहायता से जांच शुरू की गई।मृतका लता नेताम किराए के मकान में अकेली रहती थी और मजदूरी करके अपना जीवनयापन कर रही थी।24 मार्च की सुबह उसका शव घर के सामने बाड़ी में संदिग्ध अवस्था में पाया गया।घटनास्थल से खून से सनी ईंटें और खुला दरवाजा मिलने से हत्या की आशंका गहरी हो गई।पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए अहम सुराग जुटाए, जिसके आधार पर हत्या के पीछे पति का ही हाथ होने की पुष्टि हुई।हत्या की वजहपुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अमोल सिंह नेताम (पिता संतराम नेताम, उम्र 34 वर्ष, निवासी दमऊकुंडा, हाल मुकाम डूमरमुड़ा, थाना बांगो) ने अपनी पत्नी लता नेताम की हत्या की।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 8 माह पूर्व मृतका उसे और तीनों बच्चों को छोड़कर अलग रहने लगी थी, जिससे वह नाराज था।इसके अलावा, मृतका ने हटकी बैंक से लोन लिया था, और बैंक कर्मियों द्वारा बार-बार वसूली के लिए ग्राम डूमरमुड़ा जाने से आरोपी मानसिक रूप से परेशान था।घटना की रात अमोल सिंह नेताम मृतका के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पत्थर से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।कटघोरा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।