Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

: साडा कॉलोनी, जमनीपाली में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Tue, Mar 25, 2025
प्रार्थी ओमप्रकाश साहू ने 28 जनवरी 2025 को थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 जनवरी 2025 को सुबह 11:00 बजे से 2:15 बजे के बीच, वे एवं उनका परिवार कुछ जरूरी काम से घर से बाहर गए थे।   लौटने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए थे। इसकी रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 18/2025, धारा 305(ए) व 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच एवं गिरफ्तारी: पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी रविंद्र मीणा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की गई और मध्य प्रदेश के शहडोल व अनूपपुर से आरोपियों को गिरफ्तार किया।   पूछताछ में आरोपियों ने 23 जनवरी को चोरी करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से दो सोने के लॉकेट, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन, एक जोड़ी चांदी की बिछिया तथा 6,000 रुपये नकद बरामद किए गए। साथ ही, चोरी में इस्तेमाल किए गए दो दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए। अतिरिक्त धाराएं जांच में यह पाया गया कि आरोपी संगठित होकर अपराध करते थे, अतः धारा 111(2)(ख) व 317(4) बीएनएस भी लगाई गई है। सराहनीय सहयोग: इस कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राजेश तिवारी,अजय सोनवानी, एसआई संतोष कुमार तांडी, आरक्षक संजय कश्यप, चंद्रविजय चंद्रा, अशोक चौहान, उमेश खूंटे, सुशील यादव एवं डेमन ओग्रे का उल्लेखनीय योगदान रहा।   गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते:। 1. दीपक सिंह नेताम उम्र 30 वर्ष, पिता: रामनरेश नेताम, निवासी: चंदनियाकला, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश) 2. कमलेश सिंह गोंड, उम्र 40 वर्ष, पिता: रमेश सिंह गोंड, निवासी: बसंतपुर दफाई, थाना चचई, जिला अनूपपुर (मध्य प्रदेश) 3. संतोष सिंह गोंड, उम्र 51 वर्ष, पिता: स्व. फूलचंद सिंह गोंड, निवासी: चंदनियाकला, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन