: कलेक्टर ने किया सरभोंका के बालक आश्रम का निरीक्षण।
Fri, Mar 21, 2025
कोरबा) न्यूज उड़ान) कलेक्टर अजीत वसंत ने पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम सरभोंका में स्थित बालक प्री-मैट्रिक आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम की सुविधाओं, स्वच्छता, और विद्यार्थियों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम अधीक्षक को निर्देशित किया कि आश्रम में अध्ययनरत छात्रों को गुणवत्ता वाली शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं निर्धारित मीनू अनुसार सुनिश्चित की जाएं।
इसके अलावा, कलेक्टर ने छात्रों की सुरक्षा और कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। कलेक्टर श्री वसंत ने यहाँ सिलेंडर के माध्यम से पकने वाले भोजन व्यवस्था की जानकारी ली।
उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के अलावा खेलकूद गतिविधियों को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने आश्रम में दर्ज बच्चों में से 15 के अनुपस्थित रहने पर अधीक्षक को निर्देशित किया कि आश्रम में दर्ज बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान एसडीएम श्री तुलाराम भारद्वाज भी उपस्थित थे।
: रंग पंचमी पर बांधाखार में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
Fri, Mar 21, 2025
बांधाखार, – आज बांधाखार में रंग पंचमी के अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।इस आयोजन में भाजपाजिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष दीपिका राजेंद्र राजपूत, पूर्णिमा शोभा जगत, जनपद सदस्य मनोज कुमार और रूपेश कुमार सहित भाजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों के इस उल्लासमय माहौल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने शानदार नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया।भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का त्योहार है। यह समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करता है। इसी तरह, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह आयोजन समाज को जोड़ने का एक बेहतरीन जरिया है।
नगर पालिका अध्यक्ष दीपिका ने कहा कि रंग पंचमी पर इस तरह के कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। सभी जनप्रतिनिधियों और उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।