: कोरबा से रांची नई बस सुविधा प्रारम्भ।
Wed, Apr 30, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कोरबा में निवासरत पूर्वांचल वासियों के लिए नई बस सुविधा प्रारंभ हुई है। पप्पू ट्रैवल्स के द्वारा नया बस स्टैंड कोरबा से यह बस सेवा प्रारंभ हुई है जिसमें यात्रियों को काफी आरामदायक और लग्जीरियस सुविधा प्रदान की जाएगी। Air Suspension 2x1 A/C Sleeper Coach की सुविधा इस बस में उपलब्ध है।कोरबा से राँची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग- व्हाया : पत्थलगांव, जशपुर, लोदाम, गुमला की यात्रा इस बस के माध्यम से की जा सकेगी। बस के कोरबा से छूटने का समय रात्रि 8 बजे एवं राँची से छूटने का समय रात्रि 8:40 बजे निर्धारित किया गया है। उक्त बस से यात्रा के लिए बुकिंग आदि हेतु राजेन्द्र कुमार 9826181815, संतोष राव 9981814775, धनेश्वर साहू 7000533702 से सम्पर्क किया जा सकता है।यह बस न्यू बस स्टैण्ड, टी.पी. नगर, कोरबा से छूटेगी और यहीं आकर विराम लेगी।
: पुलिस अधीक्षक , जिला कोरबा के निर्देश पर पूरे जिले में चला अभियान।
Wed, Apr 30, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने तथा अरसे से फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की तमिल के निर्देश के बाद जिला कोरबा के सभी थानों में वारंटियों के गिरफ्तारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। विगत तीन दिवस के भीतर विभिन्न थानों में 19 स्थाई तथा 107 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 126 अरसे से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । पुलिस इस कार्यवाही से अपराधियों में अफरा तफरी देखी गई ।थाना उरगा, कोतवाली, बालको, पाली, दर्री, करतला, हरदी बाजार, कुसमुंडा, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन रामपुर, कटघोरा तथा बांगो और पुलिस चौकी कोरबी, जटगा, मोरगा, मानिकपुर एवं CSEB में वारंटो की तामिली हुई ।
पुलिस अधीक्षक ने स्थाई वारंट तमिल करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा करते हुए बताया कि अपराध, अपराधियों तथा वारंटी के विरुद्ध धर पकड़ का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ।
: आवश्यक सूचना (विशाल स्वास्थ जागरूकता एवम् हेल्थ चेकअप कैंप):
Wed, Apr 30, 2025
आवश्यक सूचना (विशाल स्वास्थ जागरूकता एवम् हेल्थ चेकअप कैंप):अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर एवम् महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में विशाल स्वास्थ जागरूकता एवम् हैल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया है।*कार्यक्रम:* "विशाल स्वास्थ जागरूकता एवम् हैल्थ चैकअप कैंप"
*दिनांक:* 01/05/2025, गुरुवार
*समय:* सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
*स्थान:* जैन भवन, पुराना बस स्टेंड कोरबा, छ. ग.*शिविर में उपलब्ध अपोलो के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ:*
*डॉ. आशीष जयसवाल, वरिष्ठ स्पाइन एवम् आर्थो सर्जन
*डॉ. निखिल सिंघानिया, हृदय रोग विशेषज्ञ
*डॉ. सोफिया सुल्ताना,वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ: (परामर्श एवम् जागरूकता कार्यक्रम)
*डॉ आकाश गर्ग उदर (पेट) रोग विशेषज्ञ
*डॉ विनय कुमार, किडनी (गुर्दा) रोग विशेषज्ञ
*डॉ. मंदार गोकाते, जनरल फिजिशियन
*डॉ. संकेत ठाकरे, स्पाइन सर्जरी एवम् हड्डी रोग विभाग
*डॉ. विक्रम साहू (विभागाध्यक्ष एवं ज्वाइंट रिहैबिलिटेशन एक्सपर्ट)
*निशुल्क जांच:*
*ब्लड शुगर *ब्लड प्रेशर *जनरल वाइटल्स*टाइटन आई प्लस द्वारा निशुल्क आंखो की जांच**विशेष कैंसर जागरूकता कार्यक्रम एवम् स्व स्तन परीक्षण नोटबुक का विमोचन:*
स्पीकर: डॉ. सोफिया सुल्ताना वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर*(नोट: महिलाओं से अनुरोध हैं सुबह 10:00 बजे तक आवश्यक रूप से अपना स्थान ग्रहण करें।)**विनीत:*
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन कोरबा (+91 93298 72807)
एवम्
अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर
+91 97525 12227
+91 97555 50776