Tuesday 2nd of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के आयोजन की तैयारियों को कलेक्टर-एसपी ने परखा।

Vivek Sahu

Thu, Aug 14, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कलेक्टर अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम रिहर्सल व तैयारियों को परखा। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मिनट टू मिनट कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल में श्री अभिजीत गुरभेले (प्रशिक्षु आईएएस) मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।   उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण कर कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम का मिनट्स टू मिनट्स अभ्यास किया गया। कलेक्टर श्री वसंत ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य समारोह हेतु बैठक व्यवस्था, मंच निर्माण, बेरीकेट्स, सुरक्षा आदि व्यवस्था का निरीक्षण कर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य तैयारियों का अवलोकन किया एवं उपस्थित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।   साथ ही बारिश को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमा का ध्यान रखने के निर्देश सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी को दिए।   इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एडिशनल एसपी नितीश ठाकुर, सयुंक्त कलेक्टर मनोज कुमार, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सुबह 8.50 बजे से जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित होगा।   मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। परेड की सलामी लेने के तत्पश्चात् कैबिनेट मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगे तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र का वितरण करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन