Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

कोरबा बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी…

धारदार हथियार लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने ‘कत्ता’ किया जब्त।

दादर में रथ यात्रा के दौरान मेले के समीप बिजली के तार पर बैठा था अजगर, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित रेस्क्यु कर

सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा आयोजित समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 के संबंध में प्री-सिटिंग/री सिटिंग।

सर्प पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा, विश्व सर्प दिवस पर सर्प संरक्षण पर दिया जोर – जितेंद्र सारथी।

: ग्राम कछार में मिडिल स्कूल के छात्र व इंजीनियरिंग महाविद्यालय के छात्र के साथ निजात कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर (न्यूज उड़ान) शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम के द्वारा "नशा मुक्त समाज के लिए युवा" के तहत् आयोजित सात दिवसीय शिविर ग्राम - कछार में बौद्धिक परिचर्चा आयोजित। बौद्धिक परिचर्चा का मुख्य विषय एनएसएस और कोनी थाना द्वारा संचालित "नशा मुक्त समाज के लिए युवा" और नशामुक्ति (निजात कार्यक्रम) जैसे विषय पर थाना प्रभारी द्वारा व्याख्यान आयोजित। कार्यक्रम में थाना प्रभारी द्वारा नशे से बचाव के लिए थाली , ताली और प्याली जैसे उदाहरण देकर छात्रों को नशे से दूर रहने के बारे में बताया के बारे में समझाया , एवं गलत संगत से दूर के तरीके भी बताए साथ ही एनएसएस स्वयंसेवकों के समर्पण भावना से कार्य करने की सराहना की, राष्टीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के बारे में भी बतलाया। व्याख्यान के दौरान एनएसएस के मोटो "मैं नहीं , लेकिन आप " पर जोर दिया ,और नशामुक्त समाज के लिए युवा के योगदान पर चर्चा की गई और अच्छी शिक्षा पर भी जोर दिया गया। बौद्धिक परिचर्चा में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी प्रोफ़ेसर मनेश मंडावी एवं प्रोफ़ेसर इंद्राणी बोरकर के साथ साथ कछार माध्यमिक विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती निकुंज प्रमोद जी के और उनकी शाला के स्टाफ गण की भी उपस्थिति रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन