Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

कोरबा बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी…

धारदार हथियार लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने ‘कत्ता’ किया जब्त।

दादर में रथ यात्रा के दौरान मेले के समीप बिजली के तार पर बैठा था अजगर, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित रेस्क्यु कर

सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा आयोजित समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 के संबंध में प्री-सिटिंग/री सिटिंग।

सर्प पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा, विश्व सर्प दिवस पर सर्प संरक्षण पर दिया जोर – जितेंद्र सारथी।

कोरबा : कोरबा बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी…

कोरबा (*दैनिक न्यूज़ उड़ान*) वर्षाकाल 2026 के दौरान आवश्यकता होने पर मिनी माता बांगो बांध माचाडोली से हसदेव नदी में पानी प्रवाहित किया जाएगा। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता हसदेव बांगो बांध संभाग क्रमांक 03 माचाडोली ने सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों को सूचित किया है कि उक्त बांध से नीचे, हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित चल-अचल सम्पत्ति सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं।बाढ़ क्षेत्र में स्थापित खनिज खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयां, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वे अपनी परिसम्पत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर कर लेवें। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांध ने कहा है कि अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांध ने बाढ़ क्षेत्र में आने वाले ग्रामों में बाढ़ चेतावनी की मुनादी करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।कार्यपालन अभियंता ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र में आने वाले संभावित ग्रामो में बांगो, चर्रा, पोड़ी-उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कलमीपारा, सिलीयारीपारा, जूनापारा, तिलाईडाड, डुगुपारा, टुंगुमांड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेलगांव, झाबू, नवागांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा, सिरकीकला आदि शामिल हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन