Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

दादर में रथ यात्रा के दौरान मेले के समीप बिजली के तार पर बैठा था अजगर, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित रेस्क्यु कर

सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा आयोजित समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 के संबंध में प्री-सिटिंग/री सिटिंग।

सर्प पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा, विश्व सर्प दिवस पर सर्प संरक्षण पर दिया जोर – जितेंद्र सारथी।

विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) – 16 जुलाई "साँप बचेंगे, तभी प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रहेगा"

कोरबा बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु।

: अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी पकडा गया।

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘निजात अभियान‘‘ अभियान के तहत् अवैध मादक पदार्थाें/नशीली दवाईओं को पकडने के आदेश परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया (सिटी कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 01.11.2023 को जरिये मुखबीर के मोबाईल फोन से सूचना मिला कि पोर्टरखोली सिरगिट्टी के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करने के फिराक मे ओव्हरब्रिज के पास बैठा हुआ है सूचना पर सादी वर्दी टीम द्वारा पोर्टरखोली सिरगिट्टी के पास घेराबंदी कर एक संदेही को पकडा जो अपने पास बोरी मे मादक पदार्थ गांजा व 02 नग पानी कंटेनर रखा हुआ था। संदेही का नाम पूछने पर अपना चर्तुभुज अहिरवार पिता लच्छु अहिरवार उम्र 32 वर्ष निवासी रायपुर जिला दमोह मध्यप्रदेश का रहना बताया। आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 7.180 कि.ग्रा कीमती 80,000 रूपये एवं 02 नग कंटेनर जप्त कर आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध सदर की धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का होना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजन को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी। ’ सिरगिट्टी पुलिस को ‘‘निजात अभियान‘‘ के तहत् मिली सफलता। जनसूचना पर की गयी त्वरित कार्यवाही। ’’ अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी पकडा गया। पोर्टर खोली सिरगिट्टी के पास से की गई गांजा की बरामदगी। आरोपी अवैध मादक पदार्थ गांजा ब्रिकी हेतु ग्राहक तलाश रहा था। प्रतिबंधित अवैध मादक पदार्थ गांजा 7.180 कि.ग्रा कीमती 80,000 रूपये की जप्ति। ’’ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर। ’’ नाम आरोपी - चतुर्भुज अहिरवार पिता लच्छु अहिरवार उम्र 32 वर्ष निवासी रायपुर जिला दमोह, मध्यप्रदेश   प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक नवीन देवांगन, सउनि नवीन दुबे, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत, केशव मार्को एवं विरेन्द्र साहू की अहम भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन