Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

दादर में रथ यात्रा के दौरान मेले के समीप बिजली के तार पर बैठा था अजगर, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित रेस्क्यु कर

सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा आयोजित समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 के संबंध में प्री-सिटिंग/री सिटिंग।

सर्प पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा, विश्व सर्प दिवस पर सर्प संरक्षण पर दिया जोर – जितेंद्र सारथी।

विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) – 16 जुलाई "साँप बचेंगे, तभी प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रहेगा"

कोरबा बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु।

: नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी मस्तुरी पुलिस के गिरफ्त में। शादी का झांसा देकर आरोपी ने बनाया पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध

बिलासपुर।  विवरण- इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनॉक 21-10-2023 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लड़की कही चली गई है, जो वापस नहीं आई है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वरा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर पजासाजी में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गयी जिस पर बच्चों से संबंधित गंभीर अपराध को ध्यान में रखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के निर्देशन एवं श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बिलासपुर श्रीमती अर्चना झा एवं डी.एस.पी. (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में मस्तुरी पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका की पतासाजी की गयी।साइबर सेल के सहायता से अपहृत बालिका को ग्राम टुंड्रा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ से आरोपी रवि टंडन के कब्जे से बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया एवं पीड़िता का कथन महिला पुलिस अधिकारी से कराया गया, जिसने अपने कथन में आरोपी के द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसे बहलाफुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना बताई है। विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि एवम 4, 6 पॉक्सो एक्ट भादवि जोड़ा गया तथा आरोपी को विधिवत आज दिनांक27.10.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 🔯 उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनन्त, उनि सुजान भगत,सउनि हेमंत पाटले,महिला आरक्षक मीना राठौर की भूमिका सराहनीय रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन