Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

दादर में रथ यात्रा के दौरान मेले के समीप बिजली के तार पर बैठा था अजगर, वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित रेस्क्यु कर

सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा आयोजित समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 के संबंध में प्री-सिटिंग/री सिटिंग।

सर्प पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा, विश्व सर्प दिवस पर सर्प संरक्षण पर दिया जोर – जितेंद्र सारथी।

विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) – 16 जुलाई "साँप बचेंगे, तभी प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रहेगा"

कोरबा बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु।

: आरोपी के कब्जे से कुल 16.200 लीटर देशी शराब और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन किया गया जप्त

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु "निजात" अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने वालों की धरपकड़ अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि दो व्यक्ति तोरवा पुल के नीचे अवैध शराब लेकर बिक्री करने के लिए स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 बी एल 5194 में प्लास्टिक की बोरी भरकर टाउन की ओर ले जा रहे है कि सूचना पर सूचनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम भूपेंद्र चौहान पिता अजय चौहान उम्र 20 साल साकिन परियापारा पर लाल खदान थाना तोरवा बिलासपुर 2.नवीन वस्त्रकार पिता संतोष वस्त्रकार उम्र 20 साल साकिन लाल खदान थाना तोरवा बिलासपुर बताया जिसके कब्जे से अवैध देशी शराब कुल 16.280 लीटर तथा घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 बी एल 5194 जप्त किया गया है आरोपियो के विरूद्ध आबकारी एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू ,प्रधान आरक्षक किशन लाल नवरंग प्रधान आरक्षक साहेब अली, आर. अशोक चंद्राकर लक्ष्मी कश्यप , मुपेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन