: बाल विवाह रोकथाम के संबंध में एडीएम ने ली अधिकारियों की संयुक्त बैठक
Sun, Mar 31, 2024
बिलासपुर,(न्यूज उड़ान )/बाल विवाह के रोकथाम के संबंध में एडीएम श्री आर. ए. कुरूवंशी ने बाल विकास परियोजना अधिकारियों, बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों, जिला बाल संरक्षण अधिकारी ली बैठक में रामनवमी एवं अक्षय तृतीया के समय पर बाल विवाह के मामले को देखते हुये बाल विवाह की रोकथाम हेतु कार्ययोजना बनाया गया।
सभी प्रिटिंग प्रेस संचालक, टेंट प्रदाता, शादी भवन के प्रबंधकों, कैटरर्स, बैंड वाले एवं डेकोरेटर को वर वधु के उम्र के सत्यापन उपरांत ही विवाह कार्यक्रम में अपनी सेवा प्रदान किये जाने कहा। समस्त परियोजना अधिकारी का संपर्क नंबर समस्त थानों को सूची प्रेषित किये जाने, प्रिंट मिडिया के माध्यम से बाल विवाह की रोकथाम हेतु समय समय पर आवश्यक सूचना/जागरूकता का प्रसारण किये जाने, कोटवारो के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों में बाल विवाह की रोकथाम हेतु मुनादी कराने भी कहा। एडीएम ने ऐसे बच्चे जिन्होंने पढाई छोड़ दी है, स्कूल से बाहर है या जिनकी उपस्थिति में अनियमिता है की सूची तैयार कर बाल विवाह हेतु जोखिम बच्चों की पहचान उपरांत चिन्हित बच्चों की गहन पूछताछ कर बाल विवाह की रोकथाम हेतु परिवार परामर्श किये जाने के निर्देश दिए। बाल विवाह रोकथाम हेतु जिम्मेदार अधिकारियों को बाल विवाह के मामले प्राप्त होने पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधान अंतर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
: गाँव–गाँव में मतदाताओ को जागरूक करने दीवारों पर नारा लेखन का किया जा रहा कार्य
Sun, Mar 31, 2024
सक्ती ( न्यूज उड़ान ) जिले के सभी मतदाताओं को मताधिकार का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो और परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज के निर्देशन में विभिन्न ग्राम पंचायत अंतर्गत गाँव–गाँव में दीवारों पर नारा लेखन का कार्य किया जा रहा है।
जिसके तहत जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत सोंठी, परसदाखुर्द, हरदा और जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम धिमनी, परसा, आडील, दर्राभाठा, कर्रापाली, जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरली, रायपुरा, किकिरदा और इसी प्रकार जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत विभिन्न गांवों में दीवारों पर नारा लेखन का कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा गाँव–गाँव में जमीनी स्तर पर आमजन को ज्यादा से ज्यादा मताधिकार के उपयोग के लिए जागरुक और प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये गये है। जिसके तहत मैदानी अमलो द्वारा विभिन्न स्वीप गतिविधियाँ जिले में संचालित करते हुए लोगो को जागरुक किया जा रहा है।
: जिले के तीन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई
Fri, Mar 29, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान ) शांति माहौल में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश शरण ने जिले के तीन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है।उन्हें 24 घण्टे के भीतर बिलासपुर जिले से बाहर रहने के आदेश दिए हैं। इनमें हरिशचन्द्र उर्फ गोलू ठाकुर उम्र 50 वर्ष पुरानी बस्ती कोटा, विनोद साहू उम्र 51 वर्ष मड़ई थाना सीपत एवं शानू खान उम्र 26 वर्ष चांटीडीह पठान मोहल्ला, बिलासपुर शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट एवं सुनवाई के उपरांत जिला दण्डाधिकारी ने 28 तारीख को जिला बदर की कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को छह महीने के लिए बिलासपुर जिला छोड़ने के आदेश दिए हैं। राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की विभिन्न धाराओं के तहत जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी किये हैं।बिलासपुर राजस्व जिला सहित आसपास के जिले-जांजगीर चाम्पा, कोरबा, मंुगेली, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही तथा बलौदाबाजार जिले की सीमा से छह महीने बाहर रहना होगा। विभिन्न थानों में इन बदमाशों के विरूद्ध मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, लूटपाट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।