Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर का अभियान बिना नंबर वाहनों एवं डार्क ब्लैक फिल्म वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

Vivek Sahu

Sun, Mar 31, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के आदेश अनुसार एएसपी (ट्रैफिक) नीरज चंद्राकर एवं डीएसपी संजय साहू द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जहां नो पार्किंग में कार्रवाई हो रही हैं ,वही यातायात के नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत तीन दिनों से एएसपी ट्रैफिक एवं डीएसपी ट्रैफिक स्वयं अभियान का नेतृत्व करते हुए, बिना नंबर वाली वाहनों, आड़े तिरछे लिखें नंबर वाले वाहनों ,स्टाइलिश नंबर वाले वाहनों एवं डार्क फिल्म पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है, जिसके अंतर्गत आज पुराना बस स्टैंड में डीएसपी संजय साहू के नेतृत्व में ताबड़तोड़ करवाई करते हुए ई-चालान सहित 109 वाहनों से 68,500/- समन शुल्क प्राप्त किया हुआ, जिसमें आज बिना नंबर स्टाइलिश नंबर में - 45 वाहनों को थाने में लाकर नंबर प्लेट सही कर उन पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई। आज कार्यवाही में यातायात के निरीक्षक हेमंत चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक डी0डी0सिंह एवं हमराही स्टाफ यासीन हुसैन, सदानंद ,ललित कार्की, सुनील यादव , रोहित साहू टीम वर्क करते हुए प्रभावी कार्यवाही की गई। जिसमें डार्क 04 ब्लैक फिल्म वाहनों पर भी कार्यवाही की गई। इस संबंध में एएसपी ट्रैफिक नीरज चंद्राकार ने बताया कि- किसी भी परिस्थिति में यातायात के नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को बक्सा नहीं जाएगा, विशेष कर बिना नंबर वाहन वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, हमारी ट्रैफिक पुलिस निरंतर मॉडिफाई युक्त साइलेंसर लगे वाहनों, ब्लैक डार्क फिल्म लगी वाहनों एवं बिना नंबर स्टाइलिश नंबर वाहनों पर अभियान के तहत कार्यवाही कर रही है जो की निरंतर जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन