: ई.व्ही.एम एवं वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग कार्य का दिया गया प्रशिक्षण
Wed, Nov 1, 2023
सक्ती कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कमीशनिंग कार्य के संबंध में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुबह 10 बजे से शुरुआत करते हुवे तीन पालियों में आयोजित किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 36 चंद्रपुर के लिए प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से, विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 37 जैजैपुर के लिए प्रशिक्षण दोपहर 01 बजे से और विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 35 सक्ती के लिए प्रशिक्षण शाम 4 बजे से आयोजित की गई।
प्रशिक्षण प्रभारी मास्टर ट्रेनर श्री अजय देवांगन द्वारा ट्रेनिंग में मतदान प्रक्रिया के लिए कमीशनिंग की आवश्यकता के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्व और जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया।
प्रशिक्षण में उनके द्वारा बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपैट के संचालन करने के साथ ही प्रत्येक मशीनों को एक दूसरे से केबल कनेक्शनों से कनेक्ट करना, एड्रेस टैग लगाना, पिंक पेपर सील करना, पेपर रोल, मतदान पत्र लगाना, लॉक करना, सील करना, मॉक पोल, विभिन्न प्रपत्रों सहित अन्य गतिविधियों से विस्तार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा,उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम सहित सभी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स और संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
: शंकराचार्य कॉलेज में यातायात कार्यशाला ,छात्र-छात्राओं ने सीखे यातायात के नियम
Wed, Nov 1, 2023
रायपुर( न्यूज उड़ान ) जिले में लगातार सड़क हादसों में हो रही मौतों को रोकने के लिए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा स्कूल- कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान लगातार चल रही है, इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सचिंद्र कुमार चौबे के निर्देशन में मुजगहन - सेजबहार स्थित शंकराचार्य कॉलेज में यातायात कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला में श्री गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ,यातायात प्रशिक्षक टीके भोई और आरक्षक सहदेव वर्मा ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क हादसे से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहने, कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनना आवश्यक है , सड़क हादसे में ज्यादातर मौत सिर में चोट लगने की वजह से होती है लिहाजा हेलमेट पहनने से मौत से बचा जा सकता है, वाहन चलाते समय हड़बड़ी न करें क्योंकि घर में कोई आपका इंतजार कर रहा होता है , चौक - चौराहों से गुजरते समय ट्रैफिक सिग्नल्स का पालन करें, रोड मार्किंग, संकेतक , विद्युत सिग्नल के बारे में बताते हुए सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की सलाह दी ।सड़क दुर्घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में लोग डरते हैं उन्हें लगता है कि घायल व्यक्ति की मदद करने से पुलिसकर्मी अनावश्यक सवाल करके परेशान करेंगे बाद में कोर्ट कचहरी का चक्कर काटना पड़ेगा लेकिन अब डरने या परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस संबंध में भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार ने दिशा निर्देश जारी किया है एवं दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले को प्रोत्साहित करने के लिए भी कहा गया है।
श्री गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ने गुडसेमेरिटन के बारे में छात्र-छात्राओं को बताते हुए बिना डरे घायलों की मदद करने की अपील की। कॉलेज के प्राचार्य एवं कॉलेज के लगभग 300 छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
बता दे की शंकराचार्य कॉलेज रायपुर में 30 एवं 31 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम में लगभग 600 छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन के प्रति जागरूक किया गया।
: कमीशनिंग के संबंध में प्रशिक्षण 1 नवंबर को
Wed, Nov 1, 2023
सक्ती/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कमीशनिंग के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण 1 नवंबर 2023 को प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 36 चंद्रपुर के लिए प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से, विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 37 जैजैपुर के लिए प्रशिक्षण दोपहर 01 बजे से और विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 35 सक्ती के लिए प्रशिक्षण शाम 4 बजे से आयोजित की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्व संबंधितों को प्रशिक्षण में अनिवार्यतः उपस्थित होने कहा है