Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

: एफएसटी टीम ने जांच के दौरान 10 लाख रुपए की लागत के 500 नग क्रिकेट कीट बैग किए जब्त

Vivek Sahu

Wed, Nov 1, 2023
सक्ती  आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में एफएसटी, एसएसटी दल द्वारा जिले में लगातार सघन जाँच की जा रही है। सहायक व्यय प्रेक्षक श्री रवि अग्रवाल ने बताया कि ग्राम सोंठी सक्ती में शिकायत प्राप्त होने पर नाका चौक बिजली ऑफिस के सामने एफएसटी दल क्रमांक 1 के द्वारा मौके पर निरीक्षण एवं जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आकाश चंदेल पिता प्रकाश चंदेल पता प्रकाश चंदल 74 सुभाष मार्ग मुंगेली द्वारा मोहम्मद शमी खान पिता मोहम्मद शरीफ पता नाका चौक बिजली ऑफिस के पास स्थित दुकान (गोदाम) में क्रिकेट किट बैग-500 नग (पर बैग 2 नेट, 3 टेनिस बॉल, 6 स्टम्प, 4 गिल्ली) जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रूपए का समान पाया गया। जप्त समान के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जाने के कारण जप्त कर सुपुर्दनामा तैयार करते हुए आवश्यक कार्रवाई किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पन्ना ने जिले के गठित सभी एफएसटी, एसएसटी दल को किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाये जाने पर कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन