Monday 20th of July 2026

ब्रेकिंग

हाथ में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

राजौरी में बादल फटने से बहा कब्रिस्तान और कई वाहन, आठ लोगों की मौत, कईं लापता , वैष्णो देवी यात्रा भी स्थगित ।

कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान।

चेक बाउंस के मामले में 18 जुलाई 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना "रन फॉर ग्रीन" : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मैराथन

: नरसिंह आनंद के बयान को लेकर राजौरी में विरोध प्रदर्शन , डीसी को सौंपा ज्ञापन ।

जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बैनर तले शनिवार को राजौरी नगर के अंतर्गत सड़क पर उतर आल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन राजौरी के नेताओं व अन्य लोगों ने नरसिंहानंद द्वारा दिए विवादित बयान को लेकर सड़क पर उतर रोष रैली निकाल प्रदर्शन किया। डीसी राजौरी अभिषेक शर्मा को मांगों का ज्ञापन सौंपा। और नंद के खिलाफ कारवाई की मांग की।   आल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन के नेताओं ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के लिए कही गई अभद्रता बिल्कुल असहनीय हैं।   मौलाना ने कहा कि सरकार को ऐसे बदजुबान व्यक्ति पर मुकदमा चलाना चाहिए और उसे उसकी सही जगह यानी जेल भेजना चाहिए। यह करोड़ों मुसलमानों के दिल का दर्द है और अगर इसकी प्रतिक्रिया में युवा भड़क उठे तो पूरे देश की शांति व्यवस्था खराब हो सकती है। मौलाना ने कहा कि इस्लाम की अवधारणा स्पष्ट है कि सभी धर्मों के पवित्र व्यक्ति चाहे उन पर विश्वास करें या न करें, लेकिन हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम उनका सम्मान करें, उनका अनादर करने से बचें और उनके अनुयायियों के दिलों को ठेस पहुँचाने से बचें।   इस्लाम एक ईश्वर में विश्वास करता है, यह मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं करता। लेकिन पवित्र कुरान में अन्य धर्मों के जरिए पूजे जाने वाले देवी-देवताओं के बारे में बुरा बोलने से मनाही की गई है।   इस्लामिक नेताओं ने नारेबाजी करने के साथ यह भी कहा है कि यह एक बेतुके व्यक्ति का बयान है, यह आम देशवासियों के सोचने का तरीका नहीं है। हमारे देश में आज भी ऐसे लोग हैं जिन्होंने पैगंबर साहब की जीवनी लिखी है। उनके सम्मान में नात (धार्मिक गीत) लिखे हैं।   हमारे सामने गांधी जी की शिक्षाएं हैं जिन्होंने पैगंबर के जीवन को आज की मानवता के लिए एक आदर्श बताया है। भारत देश एक गुलदस्ता की तरह है जिसे शरारती तत्व गलत बयान बाजी कर माहौल को खराब करते हैं। वहीं आल मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने डीसी राजौरी को मांगों का ज्ञापन सौंपा और कड़ी कारवाई की मांग की। रिपोर्टर ....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन