Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान।

चेक बाउंस के मामले में 18 जुलाई 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना "रन फॉर ग्रीन" : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मैराथन

अजगरबहार के नर्मदा गांव में गोवंश के अवशेष मिलने से वनांचल में सनसनी।

पूंजीपथरा पुलिस और जूटमिल की अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ तीन कार्रवाई

कोरबा : अजगरबहार के नर्मदा गांव में गोवंश के अवशेष मिलने से वनांचल में सनसनी।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) बालको थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम पंचायत अजगरबहार के नर्मदा गांव में कथित गोवंश वध की घटना सामने आने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। शुक्रवार देर रात गोवंश को काटे जाने की सूचना शनिवार सुबह फैलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर गोवंश का सिर, खाल तथा मांस के टुकड़े पड़े होने की बात सामने आई, जिसे देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए।

इस दौरान जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए लोगों को शांत कराया और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना के पीछे के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

पुलिस एहतियात के तौर पर गांव में निगरानी बढ़ाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

वहीं, मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।”

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन