: निर्माता मोहित साहू की फिल्म चंदा मामा का टीज़र 15 को होगा रिलीज़
Fri, Jul 12, 2024
रायपुर (न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ी के फिल्म मेकर मोहित कुमार साहू के प्रोडक्शन कंपनी एन. माही फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म चंदा मामा 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन इसके पहले फिल्म का टीजर 15 जुलाई को एन. माही फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। अभी हाल में रिलीज हुई मोहित साहू की हण्डा छत्तीसगढ़ी में जहां धमाल मचा रही हैं, वहीं चंदा मामा सिनेमाघरों में रिलीज होगा। निर्माता मोहित साहू ने बताया कि चंदा मामा का टीजर 15 जुलाई को सुबह 7 बजे एन. माही फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। इस फिल्म में मुख्य किरदार दिलेश साहू, दिव्या वर्मा, मास्टर अंश और जीत शर्मा निभा रहे है। शूटिंग के दौरान अंश के अभिनय और जुझारूपन को देखकर फिल्म के अन्य कलाकार काफी प्रभावित हुए। फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह हैं तो संवाद सुशील श्रीवास्तव का है। गीत व संगीत मोनिका व तोषांत सिंह, कैमरा मनमोहन तिवारी, एक्शन सीन को खुद निर्माता मोहित साहू ने शूट करवाया हैं और इसके मास्टर मधु अन्ना व कोरियोग्राफ मनोज दीप का है।रिपोर्टर -महेन्द्र सिंह राय
: अदाणी समूह ने पुलिस परिवार रायपुर के बच्चों के लिए प्रदान की स्कूल बस।
Wed, Jul 3, 2024
रायपुर (न्यूज उड़ान) 03 जुलाई 2024 अदाणी समूह द्वारा आज पुलिस कॉलोनी आवासीय समिति, रायपुर को स्कूल बस प्रदान की है। बुधवार, 3 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री निवास के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूजा अर्चना के उपरांत पुलिस कॉलोनी आवासीय समिति के पदाधिकारियों को चाबी प्रदान की तथा हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। अदाणी समूह, अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से प्रदेश शासन की पहल पर सामाजिक सहभागिता के तहत एक स्कूल बस पुलिस परिवार के बच्चों को स्कूल लाने ले जाने की सुविधा के लिए प्रदाय किया।
इस मौके पर अदाणी समूह, छत्तीसगढ़ के कॉर्पोरेट अफेयर्स विभाग प्रमुख और एसोसियेट वॉइस प्रेसीडेंट प्रतीक पांडे, अदाणी सीमेंट के मुख्य विनिर्माण अधिकारी रामभव गट्टू सहित जामुल, भाटापारा सीमेंट यूनिट्स, अदाणी पॉवर लिमिटेड रायपुर और रायगढ़ की टीमें, कॉर्पोरेट अफेयर्स और सीएसआर के अधिकारी व पुलिस परिवार के लोग उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि अदाणी समूह द्वारा अपने सामुदायिक सरोकारों के तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी व जिला रायपुर सहित चार जिलों सरगुजा,दुर्ग,बलोदाबाजार-भाटापारा, और बिलासपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास तथा आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है।अदाणी समूह द्वारा सरगुजा जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र उदयपुर में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए 900 से अधिक आदिवासी बच्चों को केन्द्रीय शिक्षा मण्डल की अंग्रेजी माध्यम स्कूल अदाणी विद्या मंदिर में गुणवत्ता युक्त निःशुल्क शिक्षा सहित पौष्टिक भोजन, गणवेश, किताब, कापी स्कूल बैग इत्यादि भी प्रदान कर रहा है।साथ ही रायपुर के तिल्दा और रायगढ़ जिले के तमनार और पुसौर विकासखंडों में प्रतिभावान आदिवासी बच्चों को नवोदय कोचिंग तथा युवाओं को जॉइन्ट इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। इसके अलावा युवाओं और महिलाओं को आत्मनर्भर बनाने कौशल विकास केंद्र में कई जीविकोपार्जन पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं।रिपोर्टर --- महेन्द्र् सिंह राय
: अदाणी समूह ने छत्तीसगढ़ में आयोजित किया चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर
Wed, Jun 26, 2024
रायपुर/बिलासपुर/सरगुजा/ बलौदाबजार/दुर्ग/ न्यूज उड़ान/ 24 जून 2024: अदाणी समूह के चेयरमैन के 62 वें जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में समूह के कर्मचारियों द्वारा करीब 1700 यूनिट रक्तदान किया गया। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, भाटापारा और दुर्ग जिले में स्थित सभी परियोजनाओं में चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 20 से 24 जून तक किया गया।
जिसमें सभी परियोजनाओं में कार्यरत ठेका कामगारों के साथ-साथ सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।हर साल 24 जून को अदाणी समूह के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी के जन्मदिन के अवसर पर भारत के साथ-साथ विदेशों में भी स्थित समूह के सभी संस्थानों में रक्त दान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाता है। छत्तीसगढ़ में अदाणी समूह के अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज के सरगुजा में 250 यूनिट रक्तदान के साथ साथ 25000 से ज्यादा स्थानीय प्रजाति के पौधों को भी रोपित किया गया।
जबकि रायगढ़ स्थित गारेपेल्मा-3 परियोजना में 100 यूनिट ज्यादा रक्तदान किया गया।इसके अलावा अदाणी पॉवर लिमिटेड के रायपुर में 500 यूनिट व रायगढ़ में 300 यूनिट से अधिक, अदाणी सीमेंट लिमिटेड के अंबुजा सीमेंट , भाटापारा में 230 यूनिट व एसीसी सीमेंट, जामुल सयंत्र में 300 यूनिट रक्त का दान समूह के कर्मचारियों द्वारा संबंधित जिलों के रेड क्रॉस सोसाइटी तथा अस्पतालों को कुुल करीब 1700 यूनिट रक्तदान किया गया। साथ ही रायपुर स्थित समूह के राज्य कार्यालय के अधिकारियों द्वारा शहर के माना कैंप में स्थित वृद्धाश्रम में राशन आटा, चावल, दाल, शक्कर, रिफाइंड तेल, एलईडी बल्ब इत्यादि सहित फलों का दान भी किया गया। शिविर में मौजूद मेडिकल टीम ने बताया कि रक्त दान करते समय दर्द सिर्फ एक सुई की चुभन से ज्यादा नहीं होता है। दान की प्रक्रिया, पंजीकरण तथा जलपान लेने तक मुश्किल से 20 से 30 मिनट लगते हैं। डोनेशन सेशन के दौरान सिर्फ 350-400 मि.ली. खून ही लिया जाता है। जबकि रक्तदान के बाद शरीर तेजी से नई कोशिकाओं का निर्माण कर इसकी आपूर्ति स्वयं ही कर लेता है, 18-60 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी व्यक्ति जो फिट और स्वस्थ है, वह रक्त दे सकता है, 45 किलो से अधिक वजन वाला कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। वहीं बिना इन्सुलिन अर्थात गोलियों की मदद से अपने मधुमेह को नियंत्रित करने वाले व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। जिनका रक्तचाप 100-140 सिस्टोलिक और 60-100 डायस्टोलिक के बीच नियंत्रित होता है, वे रक्तदान कर सकते हैं और कोरोना वैक्सीन लिया हुआ व्यक्ति टीकाकरण के 14 दिन बाद और कोविड संक्रमण से ठीक होने के 28 दिन बाद रक्तदान कर सकता है। शिविर का आयोजन में अदाणी फाउंडेशन के साथ साथ मानव संसाधन विभाग तथा कॉर्पोरेट अफेयर्स विभाग का विशेष सहयोग रहा।अदाणी समूह के द्वारा प्रदेश में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक सहभागिता हेतु समुदायों के साथ मिलकर विभिन्न सरकारों के कार्य संचालित किया जा रहा है। जिससे ग्रामों में विकास और समृद्धि के नए द्वार खुले हैं। इन प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की पहलें की जा रही हैं, जिससे संपूर्ण समाज का विकास संभव हो सके।रिपोटर -महेन्द्र सिंह राय