Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: अदाणी समूह ने पुलिस परिवार रायपुर के बच्चों के लिए प्रदान की स्कूल बस।

Vivek Sahu

Wed, Jul 3, 2024
रायपुर (न्यूज उड़ान) 03 जुलाई 2024 अदाणी समूह द्वारा आज पुलिस कॉलोनी आवासीय समिति, रायपुर को स्कूल बस प्रदान की है।   बुधवार, 3 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री निवास के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूजा अर्चना के उपरांत पुलिस कॉलोनी आवासीय समिति के पदाधिकारियों को चाबी प्रदान की तथा हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।   अदाणी समूह, अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से प्रदेश शासन की पहल पर सामाजिक सहभागिता के तहत एक स्कूल बस पुलिस परिवार के बच्चों को स्कूल लाने ले जाने की सुविधा के लिए प्रदाय किया। इस मौके पर अदाणी समूह, छत्तीसगढ़ के कॉर्पोरेट अफेयर्स विभाग प्रमुख और एसोसियेट वॉइस प्रेसीडेंट प्रतीक पांडे, अदाणी सीमेंट के मुख्य विनिर्माण अधिकारी रामभव गट्टू सहित जामुल, भाटापारा सीमेंट यूनिट्स, अदाणी पॉवर लिमिटेड रायपुर और रायगढ़ की टीमें, कॉर्पोरेट अफेयर्स और सीएसआर के अधिकारी व पुलिस परिवार के लोग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि अदाणी समूह द्वारा अपने सामुदायिक सरोकारों के तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी व जिला रायपुर सहित चार जिलों सरगुजा,दुर्ग,बलोदाबाजार-भाटापारा, और बिलासपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास तथा आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है। अदाणी समूह द्वारा सरगुजा जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र उदयपुर में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए 900 से अधिक आदिवासी बच्चों को केन्द्रीय शिक्षा मण्डल की अंग्रेजी माध्यम स्कूल अदाणी विद्या मंदिर में गुणवत्ता युक्त निःशुल्क शिक्षा सहित पौष्टिक भोजन, गणवेश, किताब, कापी स्कूल बैग इत्यादि भी प्रदान कर रहा है। साथ ही रायपुर के तिल्दा और रायगढ़ जिले के तमनार और पुसौर विकासखंडों में प्रतिभावान आदिवासी बच्चों को नवोदय कोचिंग तथा युवाओं को जॉइन्ट इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है।   इसके अलावा युवाओं और महिलाओं को आत्मनर्भर बनाने कौशल विकास केंद्र में कई जीविकोपार्जन पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। रिपोर्टर --- महेन्द्र् सिंह राय

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन