: मोटरसायकल के कथित चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
Sun, Oct 16, 2022
कोरबा|
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों व अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना / चौकियों को दिया है। चोरों पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान के तहत चोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके परिपालन हेतु क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तैनात किया गया है जो मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मनगांव बस्ती में दो व्यक्ति एक बिना नंबर का मोटरसायकल रखे है।
इस सूचना पर हमराह स्टाप के मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त दोनों व्यक्तियों को मोटरसायकल सहित पकड़ा गया। जिनसे नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम राजकुमार बिंझवार उम्र 23 वर्ष साकिन जामजुआ अरदा थाना, किशन बिंझवार उम्र 24 वर्ष साकिन मनगांव थाना कुसमुडा बताया। जिनसे उक्त मोटरसायकल के संबंध में पूछताछ करने पर 12 अक्टूबर को नरईबोध में दशहरा उत्सव के दौरान रोड किनारे से चोरी करना बताया। जो आरोपीगण से बाईक को चोरी की वाहन होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(14) जाफौ / 379 भादवि के तहत जप्त किया जाकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
: महंगाई भत्ता में 5% का इजाफा से कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त
Sun, Oct 16, 2022
कोरबा|
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर अनेक चरणों में चली आंदोलन के पश्चात शासन द्वारा कर्मचारी हितों में अनेक निर्णय लिए जा रहे हैं। जिसमें प्रमुख रुप से दीपावली के पूर्व प्रदेश के कर्मचारियों को उनके लंबित सातवें वेतनमान की पांचवी किस्त का एरियर, 5% महंगाई भत्ता, दीपावली पूर्व कर्मचारियों का उनके मासिक वेतन का भुगतान करने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कर्मचारी हितों में लिए गए निर्णय पर कर्मचारी अधिकारियों के बीच हर्ष का माहौल है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरबा के जिला संयोजक के.आर. डहरिया, कार्य. संयोजक जगदीश खरे, महासचिव तरुण सिंह राठौर, प्रवक्ता ओम प्रकाश बघेल, द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 2019 से कर्मचारियों का लंबित महंगाई भत्ता एवं अन्य मांगों को लेकर चार चरणों में आंदोलन किया गया था, अंतिम चरण के 12 दिवस के अनिश्चितकालीन हड़ताल के दरमियान सरकार से मांगों के संबंध में समझौता पश्चात आंदोलन समाप्त किया गया था। सरकार के द्वारा की गई वादे के अनुरूप दीपावली के पूर्व 5% महंगाई भत्ता, सातवें वेतनमान की पांचवी किस्त का एरियर भुगतान एवं दीपावली पूर्व कर्मचारियों की वेतन भुगतान संबंधी आदेश जारी किये जाने पर जिला कोरबा मे कार्यरत कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। और बताया गया कि पांचवी किस्त का एरियर एवं 5% महंगाई भत्ता माह अक्टूबर 2022 के वेतन में जोड़कर दीपावली के पूर्व कर्मचारियों को वेतन भुगतान किए जा सकेंगे। इससे कर्मचारी अधिकारी हर्ष के साथ दीपावली पर्व मना सकेंगे।छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन जिला कोरबा के प्रमुख पदाधिकारी सुरेश द्विवेदी, जे.पी. उपाध्याय, एस.एन. शिव, मानसिंह राठिया, सर्वेश सोनी, संतोष शुक्ला, विनोद कुमार सांडे, संजय सोनवानी,एच.एस. अघरिया, नित्यानंद यादव, रामचंद्र नामदेव, नकुल राजवाड़े, डी.डी. साहू, रामनरेश दुबे, दिनेश टेंगवार, गिरीश केशकर, सेवन लाल राठौर, कुंज बिहारी टंडन, जोहन चौहान, संतोष कर्ष, प्रशांत विश्वकर्मा, संतोषी ठाकुर, मंजू शर्मा, अनूप कोराम, मुकुंद उपाध्याय, बल्लभ वैष्णव, सरस्वती रजक, फिरोजा खान, नमिता, एवं समस्त कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरबा द्वारा सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
: अरदा में राजीव युवा मितान क्लब जोन स्तरीय खेल का हुआ शुभारंभ
Sun, Oct 16, 2022
कोरबा|
कोरबा जिला अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत अरदा में राजीव युवा मितान क्लब जोन स्तरीय खेल का शुभारंभ हुआ। खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस कटघोरा विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव शाहेआलम, अरमान (ब्लाक उपाध्यक्ष शहर), कटघोरा कांग्रेस कमेटी महामंत्री सज्जन सिंह, अपिवर्ग कटघोरा अध्यक्ष रामगोपाल यादव के हाथ से किया गया। जोन स्तरीय खेल में ग्राम अरदा, पौंसरा, देवरी, तेलसरा, ढपढप, कसाईपाली के प्रतिभागीयों ने अपनी उपस्थिति देकर खेल का शुभारंभ किया गया। खेल कार्यक्रम में पीटीआई प्रवीण कुमार राजपूत, शिक्षक राजेश जांगड़े, अरदा राजीव मितान क्लब अध्यक्ष शत्रुहन पटेल, उपाध्यक्ष भुनेश्वर प्रजापति, सचिव रामकुमार आदिले, कोषाध्यक्ष अमरदास, संतोषी महंत, सनिता तंवर, मिथलेश्वरी आदिले, कलम बाई कुर्रे, मनीष श्रीवास, पौंसरा मितान क्लबअध्यक्ष राखी कंवर, बन्धु सिंह, देवरी मितान क्लब अध्यक्ष दिलीप कंवर, ढपढप मितान क्लब उपाध्यक्ष जगदीश यादव व समस्त प्रतिभागियों उपस्थित थे।