Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: मोटरसायकल के कथित चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

Vivek Sahu

Sun, Oct 16, 2022
कोरबा| कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों व अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना / चौकियों को दिया है। चोरों पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान के तहत चोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके परिपालन हेतु क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तैनात किया गया है जो मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मनगांव बस्ती में दो व्यक्ति एक बिना नंबर का मोटरसायकल रखे है। इस सूचना पर हमराह स्टाप के मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त दोनों व्यक्तियों को मोटरसायकल सहित पकड़ा गया। जिनसे नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम राजकुमार बिंझवार उम्र 23 वर्ष साकिन जामजुआ अरदा थाना, किशन बिंझवार उम्र 24 वर्ष साकिन मनगांव थाना कुसमुडा बताया। जिनसे उक्त मोटरसायकल के संबंध में पूछताछ करने पर 12 अक्टूबर को नरईबोध में दशहरा उत्सव के दौरान रोड किनारे से चोरी करना बताया। जो आरोपीगण से बाईक को चोरी की वाहन होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(14) जाफौ / 379 भादवि के तहत जप्त किया जाकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन