: सरोज पांडेय रैली निकाल नामांकन दाखिल करेंगी
Wed, Apr 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुश्री सरोज पांडेय 18 अप्रैल गुरुवार को एक विशाल रैली और विजय शंखनाद जनससभा के बाद नामांकन दाखिल करेंगी।
सुश्री पांडेय की नामांकन रैली और विजय शंखनाद जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, विधायक रेणुका सिंह, विधायक भैयालाल राजवाड़े, विधायक प्रणव मरपच्ची, भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो, कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चारो जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, कृष्ण बिहारी जायसवाल, अनिल केशरवानी, कन्हैया सिंह राठौर समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी व आला पदाधिकारी शामिल होंगे।सुश्री पांडेय नामांकन रैली से पूर्व कोरबा शहर के बुधवारी में सुबह 11:30 बजे रामजानकी मंदिर में पूजा दर्शन करने के बाद शहर के ओपन थियेटर ( घंटा घर ) में आयोजित जनसभा में शामिल होंगी, भाजपा कार्यकर्ताओं का पहले ओपन थियेटर में एकत्रीकरण होगा , जंहा जनसभा के बाद नामांकन रैली प्रारंभ होगी।नामांकन रैली को लेकर खास तैयारी:-सुश्री पांडेय की नामांकन रैली व विजय शंखनाद जनसभा को लेकर भाजपा कोरबा जिला के पदाधिकारियो ने बताया कि रैली को लेकर खास तैयारी की गई है।रैली में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कर्मा नृत्य व ओडिशा के लोक कलाकार शामिल होंगे, जो रैली में दलबल के साथ वाद्ययंत्र के जरिए प्रदर्शन करते हुए रैली के आगे चलेंगे इसी तरह रैली में भाजपा का रथ भी होगा, साथ ही ढोल नगाड़े और डीजे के साथ रैली निकलेगी।इस महारैली में अलावा सभी समाज एवं जाति के प्रमुख व धार्मिक गुरु भी शिरकत करेंगेनामांकन रैली का होगा जगह जगह स्वागतसुश्री पांडेय की नामांकन रैली और विजय शंखनाद जनसभा में युवा, महिला, बुजुर्ग, किसान, समेत 15000 से अधिक संख्या में लोगो के शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।जिसमें कोरबा लोकसभा के आठो विधानसभा से आये भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता जनार्दन शामिल होकर सुश्री पांडेय को पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक विजय दिलाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।18 अप्रैल की नामांकन रैली व विशाल जनसभा को सफल बनाने की जोरशोर से तैयारी की गई है।
: भाजपा विकास के लिए जानी जाती है और कांग्रेस घोटाले के लिए: उद्योग मंत्री श्री देवांगन
Wed, Apr 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा मंडल के तीन वार्डों में नुक्कड़ सभा में आम जनमानस को संबोधित किया।शारदा विहार अटल आवास में आयोजित नुक्कड़ सभा में मंत्री श्री देवांगन ने कहा की भाजपा विकास के लिए जानी जाती है और कांग्रेस घोटाले के लिए। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कोरबा शहर के लिए एक बड़ी योजना स्वीकृत की है।महानगरों की तर्ज पर कोरबा शहर के हर घर में अब एलपीजी गैस की आपूर्ति के लिए कनेक्शन दिया जाएगा।नागपुर से झारसुगड़ा तक पाइपलाइन का काम अंतिम चरण पर है, चांपा से कोरबा तक लाईन बिछेगी फिर कोरबा में सिटी गैस नेटवर्क का जाल बिछाया जाएगा।आने वाले 2 साल में यह काम पूरा हो जायगा।।मंत्री श्री देवांगन ने की आज 10 साल से निगम में कांग्रेस की सत्ता है, इन 10 साल में निगम ने एक वार्ड को संवारने का काम नहीं किया। हर वार्ड में समस्या अपार है। अटल आवासो की मरम्मत करने के लिए लोगों ने कई बार माह और प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन कभी सुध नहीं ली गईं, अब बीजेपी की साय सरकार गरीबों के आवास को स्वारने का काम करेगी।इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, उमा भारती सराफ,कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व पार्षद संजू देवी राजपूत, महामंत्री युगल कैवत, राकेश अग्रवाल, वैभव शर्मा समेत अधिक संख्या में कार्यकर्ता और आम जनमानस उपस्थित रहे।जिस वार्ड में सांसद का घर वहा के लोगों से पांच साल में एक बार भी नहीं मिली: मंत्री श्री देवांगन
वॉर्ड क्रमांक 01 रामसागरपारा के दलिया गोदाम के पास आयोजित नुक्कड़ सभा में मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कहने के लिए तो कोरबा की सांसद महंत का इसी मोहल्ले में घर है, लेकिन पांच साल में सांसद ने एक बार भी अपने वार्डो के सुख और दुःख में शामिल नहीं हुई।बस्तियों में बनेंगे पक्के मकान, पीएम आवास का सपना होगा पूरा।राताखार बस्त्ती में आयोजित नुक्कड सभा में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा की कांग्रेस के राज में पीएम आवास नहीं बने, वार्डो में बहुत सारे पीएम आवास के आवेदन रुके हुए हैं, भाजपा की सरकार इन सभी मकानों को बनाएगी।
: बालको के रेलवे रैक से सस्टेनेबिलिटी एवं उत्कृष्ट उत्पादन को मिला बढ़ावा
Wed, Apr 17, 2024
कोरबा।
बालकोनगर( न्यूज उड़ान ) वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने प्रचालन में पहला बोगी ओपन बॉटम रैपिड डिस्चार्ज न्यूमेटिक हाई स्पीड मॉडल-2 (बीओबीआरएनएचएसएम2) रेलवे रैक शामिल किया है।कच्चे माल की खरीद के लिए यह उत्कृष्ट आपूर्ति श्रृंखला एवं सस्टेनेबिलिटी को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रेल के माध्यम से कोयले की आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने वाले इस स्ट्रेजिक निर्णय से प्रचालन की दक्षता में वृद्धि होगी।प्रत्येक रैक लगभग 120 ट्रकों की आवश्यकता को पूरा करेगा।
भारतीय रेलवे द्वारा प्रस्तावित सामान्य प्रयोजन वैगन निवेश योजना (जीपीडब्ल्यूआईएस) के अंतर्गत शुरू की गई। इस पहल का उद्देश्य कोयला संसाधनों के वितरण को सुव्यवस्थित करना है, जो लॉजिस्टिक लागत में कमी के साथ घरेलू आपूर्ति श्रृंखला को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बीओबीआरएन वैगन में बॉटम डिस्चार्ज दरवाजे हैं जो जल्दी एवं कम समय की लागत में अनलोडिंग प्रक्रिया की सुविधा प्रदान करते हैं। यह कच्चे माल प्राप्त करने के लिए औसत रोटेशन चक्र को सुचारू बनाने में मदद करता है जो बालको जैसे प्रमुख इंडस्ट्री ऑपरेशन के प्रक्रिया को सस्टेनेबल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।सड़क परिवहन की तुलना में रेल परिवहन कई फायदे हैं। रेलवे की विशाल भार क्षमता ने सड़क नेटवर्क की निर्भरता और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के बोझ को कम किया है जिससे सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन में वृद्धि हुई है। यह सामग्री की आवाजाही से जुड़े कार्बन फुटप्रिंट को कम करके इंडस्ट्री ऑपरेशन को अधिक सस्टेनेबल बनाने में मदद करता है, जिससे सस्टेनेबिलिटी प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।इनोवेशन सॉल्यूशन को अपनाने पर बोलते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको बेहतर व्यावसायिक प्रदर्शन के लिए अग्रणी तकनीक और हरित समाधानों का उपयोग करने के लिए कटिबद्ध है।कंपनी में बीओबीआरएनएचएसएम2 रैक की शुरूआत सस्टेनेबल दृष्टिकोण को दर्शाता है। संयंत्र के भीतर और बाहर प्रचालन उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए हमारे सभी प्रयास सेफ्टी और सस्टेनेबिलिटी प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं। यह कदम सुरक्षित प्रचालन संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ हमें ऐसे भविष्य की ओर भी प्रेरित करता है जहां सस्टेनेबिलिटी हमारे व्यवसाय के हर पहलू में अंतर्निहित है।इस स्ट्रेजिक इनोवेशन का बालको की प्रचालन उत्कृष्टता को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका हैं।फिनिश्ड प्रोडक्ट (एफजी) वाहनों के लिए डिजिटल ट्रैकिंग मैकेनिज्म के कार्यान्वयन से बालको को अपने संयंत्र प्रचालन के भीतर 5.45 घंटे का सबसे कम औसत टर्न-अराउंड-टाइम (टीएटी) हासिल करने में मदद मिली है। पहले के औसत टीएटी 15 घंटे की अवधि की तुलना में एक उल्लेखनीय सुधार है।एल्यूमिनियम उद्योग में पहली बार मशीनीकृत इंगॉट लोडिंग की शुरूआत हुई है जो ग्राहक संतुष्टि को बढ़ावा देने के साथ प्रचालन में सुरक्षा वृद्धि तथा समय और संसाधन की बचत को सुनिश्चित किया है।कंपनी ने डिजिटल नवाचार में विभिन्न पहल की शुरू किये हैं जैसे- फिनिश्ड गुड्स कंट्रोल टॉवर जिसमें 24X7 लाइव मॉनिटरिंग डैशबोर्ड शामिल है जो रियल टाइम जीपीएस ट्रैकिंग और स्पीड मॉनिटरिंग प्रदान कर पूरे 24 घंटे बिना रूकावट संचालन सुनिश्चित हुई है। रेलवे यार्डों में केंद्रीकृत सीसीटीवी निगरानी के कार्यान्वयन से सुरक्षा और निगरानी क्षमताओं में वृद्धि हुई है।इन्हीं प्रयासों से बालको को क्वालिटी सर्कल के चैप्टर कन्वेंशन में चार श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीतने में मदद मिली है जो लॉजिस्टिक्स में उत्कृष्टता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। नवाचार की निरंतर खोज के साथ बालको ने वैश्विक एल्यूमिनियम उद्योग में अग्रणी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया जिससे इसके प्रचालनों के सभी पहलुओं में प्रगति और उत्कृष्टता प्राप्त हुई है।