: श्री सप्तदेव मंदिर में रामनवमी उत्सव को धूमधाम से सम्पन्न
Sat, Apr 20, 2024
कोरबा(न्यूजउड़ान)प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में ’’ श्री रामनवमीं उत्सव ’’ बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन दोपहर 12ः00 बजे मंदिर में चारो भाईयो भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघन जी का जन्म कराया गया जिनके जन्म की खुशियाँ में बैंड बाजा बजाया गया, बधाईयाँ दी गई, प्रसाद वितरण किया तथा भव्य आतिशबाजियॉं की गई। इस दिन मॉ दुर्गा जी का पूजन आरती की गई एवं ज्योत का विसर्जन सम्पन्न हुआ। विदित हो कि इस दिन श्री सप्तदेव मंदिर में श्याम जी का सांवले स्वरूप का अलौकिक श्रृंगार किया गया जो कि वर्ष में सिर्फ एक बार रामनवमी पर होती है।
समस्त भक्तों को शरबत एवं खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया जिसे बड़ी संख्या में लोगो ने ग्रहण किया।
: बालको के परसाभाठा चौक से बजरंग चौक तक भारी वाहनों के परिचालन का समय निर्धारित
Sat, Apr 20, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )/कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत ने बालको के परसाभाठा चौक से बजरंग चौक तक भारी वाहन परिचालन के संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार इस मार्ग पर सुबह 7 से 9 और शाम 5 से 7 बजे तक भारी वाहन के आवागमन/ परिचालन में प्रतिबंध होगा। वही इस मार्ग में गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घण्टा निर्धारित की गई है।
उल्लेखनीय है कि बालकों के परसाभाठा चौक के पास हुई दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त बैठक दिनांक 14.04.2024 को आयोजित की गई, जिसमें जिला प्रशासन, बालको प्रबंधन एवं स्थानीय निवासी से परामर्श के पश्चात सर्व सम्मति से निर्णय के आधार पर एवं छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम 1994 के नियम - 215 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग में लाते हुए लोक सुरक्षा की दृष्टि से बालको परसाभाठा चौक से बजरंग चौक तक सभी प्रकार के भारी वाहनों के आवागमन को समयावधि प्रातः 07:00 बजे से प्रातः 09:00 बजे तक एवं शाम 05:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रतिबंधित किया गया है।साथ ही छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम 1994 के नियम 217 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग में लाते हुए लोक सुरक्षा की दृष्टि से बालको परसाभाठा चौक से बजरंग चौक तक संचालित सभी प्रकार के भारी वाहनों की अधिकतम गति सीमा 30 कि.मी. प्रतिघंटा निर्धारित किया गया है।
: कोरबा जैन बहू मण्डल के द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव
Fri, Apr 19, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) जैन बहू मण्डल कोरबा के द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में दूसरे दिन का कार्यक्रम बड़ा ही शानदार रहा।
लोगो ने जमकर ख़रीददारी की और खाने पीने का लुफ्त उठाया यह जैन बहू मण्डल का पहला प्रयास रहा इसमें सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन सभी महिलाओं को एक नयी पहचान देना था जो घर से अपना काम करती है।