: 29 को सीएम करेंगे रामपुर विधानसभा के करतला मे चुनावी सभा को सम्बोधित
Sat, Apr 27, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी लोकसभा कोरबा के रामपुर विधानसभा क्षेत्र मे दिनांक 29 अप्रैल दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी रामपुर विधानसभा के करतला दौरे पर रहेंगे।जहाँ पहुंच हाई स्कूल मैदान करतला मे चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे कार्यक्रम की तैयारी मे मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु मे जुटे हुए कार्यक्रम मे ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधुओ, जनप्रतिनिधियों, एवं पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
: निहारिका क्षेत्र में फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Sat, Apr 27, 2024
कोरबा/न्यूज उड़ान / निहारिका के पास एक गुमटी में फंदे से लटकी महिला की लाश मिली।मृतका अपने पति और परिवार के साथ कुछ ही दूरी पर स्थित एक अस्पताल में रह रही थी, जहां उसका दस दिन का शिशु भर्ती है, पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। https://youtu.be/oMyhazMMC1M?si=ZEq7sodzeS_qbfbDमामला शनिवार की तड़के सुबह मामला प्रकाश में आया। हर दिन की तरह लोग सैर सपाटे पर निकले थे, इसी दौरान उनकी नजर निहारिका के बगल में स्थित एक गुमटी में चल रहे बिरयानी सेंटर पर पड़ी, जहां एक महिला की लाश फंदे से लटकी हुई थी।यह खबर मिलते ही लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाने में पदस्थ एएसआई दुर्गेश राठौर भी मौके पर पहुंचे। https://youtu.be/M0YC2nXJPMM?si=ePTuLszZR18ncv7L घटनास्थल से थोड़ी दूर पर एक परिवार बैठा हुआ था, उनसे बातचीत करने पर मृतका की पहचान उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसामुड़ा निवासी प्रियंका बिंझवार के रूप में हुई।घटनास्थल पर मौजूद उसके पति अनुज कुमार बिंझवार ने बताया कि करीब 4 साल पहले उसकी शादी प्रियंका से हुई थी। पहले बच्चे की मौत के बाद प्रियंका ने 16 अप्रैल को दूसरे बच्चे को जन्म दिया। पिछले कुछ दिनों से उसके 10 दिन के बच्चे की तबियत खराब है। दो दिन पहले उसने अपने बच्चे को शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा संचालित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। उसका इलाज चल रहा है। पति के मुताबिक देर रात प्रियंका बच्चे को दूध पिलाने के लिए वार्ड से निकली थी,उसके बाद वह वापस नहीं लौटी,काफी देर इंतजार करने के बाद वे लोग प्रियंका की तलाश में निकले।बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई कर जांच कर रही है।
: यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा का है : डॉ. महंत
Sat, Apr 27, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा प्रवास पर रहे।उन्होंने कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कुसमुंडा, दर्री, बालको आदि क्षेत्रों में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक लेकर चार्ज किया। https://youtu.be/mZ3YMRsSn0w?si=E0x0nausd54i0qIE डॉ. महंत ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा का चुनाव है इसलिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे जी-जान से लग कर और कमर कस कर तैयार रहें। लोकतंत्र को बचाने के साथ देश में बढ़ी हुई महंगाई, बेरोजगारी को खत्म करने के लिए केन्द्र में सरकार बदलना ही होगा। डॉ. महंत ने कहा कि आप ही प्रत्याशी और आप ही कार्यकर्ता हो, सभी कार्यकर्ताओं को संगठित रहने की जरूरत है। https://youtu.be/hK5koXthQsY?si=dzw3K25aeGVOEiAT हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं और कार्यकर्ताओं के बूते हम इस चुनाव को भी जीतेंगे। डॉ. महंत ने कहा कि आपसी समन्वय और तालमेल से बड़ी से बड़ी लड़ाई को जीता जा सकता है। किसी के बहकावे और डर में आने की जरूरत नहीं है,हम निडर होकर पूरी मजबूती के साथ चुनाव में डटे हैं।डॉ. महंत ने इंडिया गठबंधन में सहयोगी सीटू कार्यालय बालको में पदाधिकारियों व सदस्यों की भी बैठक ली। डॉ. महंत का स्वागत, अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सीटू के पदाधिकारी एसएन बनर्जी ने किया। डॉ. महंत के दौरा के दौरान जगह-जगह उनका समर्थकों द्वारा स्वागत किया जाता रहा। इस दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, श्यामसुंदर सोनी, मूल निवासी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती, गणेशदास महंत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
-