Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: मातृ दिवस के पावन अवसर पर नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा द्वारा स्वर्वमांगला वृद्धाश्रम में एक भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम का किया गया आयोजन , महापौर रहीं श्रीमती संजू देवी रहीं मुख्य अतिथि ।

Vivek Sahu

Mon, May 12, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के पावन अवसर पर नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा द्वारा स्वर्वमांगला वृद्धाश्रम में एक भव्य और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   इस आयोजन का संचालन शिक्षिका व समाजसेवी श्रीमती सना आरबी द्वारा किया गया, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ शक्ति व वृद्धाश्रम के वृद्धाँ के प्रति सम्मान अपनापन और कृतज्ञता व्यक्त करना था। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण से हुई, जिसके पश्चात सभी महिलाओं का विशेष सम्मान किया गया। महिलाओं के सम्मान समारोह के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजक खेलों, नृत्य, गीत तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया, जिससे कार्यक्रम में उल्लास और उत्साह की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा के अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी ने अध्यक्षता करते हुए विशेष रूप से कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया व समिति के 5 साल से ज्यादा समय से किए जा रहे आमजन कि भलाई के लिए किए गए कार्यों कि जकनककरी संक्षिप्त में प्रस्तुत किया व वृद्धाश्रम में कमी को जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया। नागरिक जन सेवा समिति ने मुख्य अतिथि समेत उपस्थित दर्जनों महिलाओं का सम्मान करते हुए प्रशस्ति पत्र, आकर्षक उपहार प्रदान के साथ ही खाने पीने की व्यवस्था संपन्न कराते हुए उज्जवल भविष्य कि कामना की।   समिति के अध्यक्ष के सशक्त नेतृत्व में समूचा आयोजन न केवल सुव्यवस्थित रहा, बल्कि सभी उपस्थितों के लिए स्मरणीय बन गया। वहीं कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा कि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मातृत्व दिवस के बारे में जानकारी देते हुए वृद्धाश्रम में कमी को पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।   कार्यक्रम में मातृ शक्ति को समर्पित भावनात्मक क्षणों, मनोरंजन एवं सामूहिक सहभागिता का सुंदर समन्वय देखने को मिला।   यह आयोजन महिलाओं के सम्मान और उनकी भूमिका को सामाजिक मंच पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने का एक अनुकरणीय प्रयास रहा।   इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप शिवा संचालक शिक्षिका व सर्व समाजसेवी श्रीमती सना आरबी, श्रीमती अधिवक्ता मधु पाण्डेय, श्रीमती चित्रलेखा चंदेल, श्रीमती डॉ. अन्नपूर्णा बोर्डे, श्रीमती भारती अरोड़ा, बौद्ध समाज की अध्यक्ष व समाजसेवी श्रीमती लता बौद्ध, समाजसेवी व शिक्षिका श्रीमती गायत्री साहू, समाजसेवी व स्वास्थ्य विभाग कर्मी श्रीमती शबाना अंजुम, समाजसेवी व शिक्षिका श्रीमती नीलिमा पटेल, समाजसेवी श्रीमती हेमा केशरवानी, श्री संजीत सिन्हा, श्री पारस जैन, शेख मंसूर, बीरु यादव समेत सैकड़ों की संख्या में वृद्ध व समिति के सदस्य व आमजन उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन