Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण।

कोरबा : सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत त्वरित कार्यवाही, चोरी के प्रकरण का खुलासा कर 04 आरोपी गिरफ्तार।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत त्वरित कार्यवाही, चोरी के प्रकरण का खुलासा कर 04 आरोपी गिरफ्तार।

चोरी गया तांबा (केबल वायर) बरामद, खरीदने वाले आरोपी पर भी कार्यवाही।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण–

प्रार्थी द्वारा थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीजी गवर्नमेंट कॉलेज परिसर स्थित निर्माणाधीन स्थल से केबल वायर चोरी कर लिया गया है।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 339/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही का विवरण–

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया।

आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किया गया तांबा (केबल वायर) बरामद कर जब्त किया गया।

पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि चोरी किए गए केबल का तांबा आरोपी पुरुषोत्तम देवांगन द्वारा खरीदा गया था, जिसके कब्जे से माल बरामद किया गया।

उक्त प्रकरण में मुख्य आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

साथ ही चोरी की संपत्ति खरीदने वाले आरोपी पुरुषोत्तम देवांगन के विरुद्ध धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण में एक से अधिक आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता भी जोड़ी गई है।

गिरफ्तार आरोपीगण–

1. गज्जू सांडु, उम्र 29 वर्ष, निवासी अटल आवास खरमोरा।

2. चन्दन गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी अटल आवास खरमोरा।

3. दिलचंद आदिले, उम्र 20 वर्ष, निवासी अटल आवास खरमोरा।

4. पुरुषोत्तम देवांगन, उम्र 46 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार, गणेश पंडाल के पास (चोरी की संपत्ति खरीदने वाला)।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस की अपील–

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते उचित कार्यवाही कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन