Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण।

: महापौर, आयुक्त ने किया शासकीय आदिम जाति उ.मा.विद्यालय कोरबा के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण…,

Vivek Sahu

Fri, Aug 4, 2023
कोरबा।  महापौर राजकिशोर प्रसाद ने आज आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई तथा जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ शासकीय आदिमजाति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। उन्होने भवन के शेष बचे फिनिशिंग कार्य को तत्काल पूरा करने के निर्देश निगम के अधिकारियों को देने के साथ ही विद्यालय संचालन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश विद्यालय प्रबंधन केा दिये।   यहॉं उल्लेखनीय है कि राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के विशेष प्रयास से कोरबा पुराने शहर स्थित शासकीय आदिम जाति उ.मा.विद्यालय को 07 करोड़ रूपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात प्राप्त हुई हैं, राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल के प्रयास से एस.ई.सी.एल. के सी.एस.आर.मद से उक्त भवन का निर्माण कराया गया है, भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, वर्तमान में भवन की फिनिशिंग, पेंटिंग, पोताई आदि के कार्य किये जा रहे हैं। आज महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई तथा निगम के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ नवनिर्मित विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होने इस मौके पर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय फिनिशिंग कार्य को शीघ्र पूरा कराये तथा अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण करें। उन्होने विद्यालय के संचालन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश भी विद्यालय के प्राचार्य को दिये ताकि मिडिल स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल दोनों का संचालन बेहतर रूप में हो सके। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर, पार्षद रवि चंदेल, अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा, जोन कमिश्नर विनोद शांडिल्य, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत व राहूल मिश्रा आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन